आने वाली है सैलरी, इन 5 तरीकों से बिना लाइन में लगे ही निकालें कैश

पैसे निकालने के लिए लाइन में लगने से घबरा रहे हैं तो इन 5 तरीकों का इस्तेमाल करें। इन तरीकों से आप बिना लाइन में लगे ही कैश विड्रा कर सकते हैं।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैश के लिए लोगों को बैंकों और एटीएम में लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। ऐसे में अब जब कि लोगों की सैलरी उनके अकाउंट में क्रेडिट होने वाली है तो मुश्किलें और बढ़ने की संभावना है। रिलायंस जियो यूजर्स को झटका: 3 दिसंबर के बाद कुछ भी FREE नहीं

bank

आरबीआई ने लोगों के लिए अधिकतम कैश निकासी की सीमा 24000 रुपए रखी है। लोगों को अपने महीने के खर्च के लिए लगातार बैंकों और एटीएम की लाइनों में लगना होगा। अधिकतर एटीएम में पैसे नहीं है, जिसमें हैं उनमें लंबी-लंबी लाइनें लगी है। ऐसे में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना लाइन में लगे ही आराम से पैसे निकाल सकते हैं।

1.लोगों को बैंकों और एटीएम की लंबी लाइनों से बचाने के लिए सरकार ने देशभर में करीब 25,000 सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप पर कैश निकलाने की सुविधा दी है। यानी आप बिना लाइन लगे ही पेट्रोल पंप पर जाकर 2000 रु. निकाल सकते हैं।

2. आप अगर लाइन में लगने से बचना चाहते हैं तो आप बिग बाजार और वी-मार्ट जैसे रिटेल स्‍टोर में जाकर भी अपने डेबिट कार्ड स्‍वाइप कर 2000 रुपए निकाल सकते हैं। देश के 258 बिग बाजार में ये सुविधा है।

3. इतना ही नहीं आपको एप आधारित टैक्‍सी सर्विस OLA कैश विड्रा की सुविधा दे रही है। आप ओला की चुनिंदा टैक्‍सी से डेबिट कार्ड के माध्‍यम से कैश विड्रॉ कर सकते हैं।

नोटबंदी के बाद आधार कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, 1 दिसंबर के बाद नहीं मिलेगा ये फायदा

4. इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस से भी कैश निकासी कर सकते हैं। देश के करीब 30000 पोस्ट ऑफिस में ये सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि पोस्ट ऑफिस भी नए नोट पहुंचाए जाएं।

5. इन सब के अलावा आप टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया के आउटलेट पर जाकर भी 2000 रुपए तक कैश विड्रा कर सकते हैं। वोडाफोन अपने डिजीटल वॉलेट इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स को ये खास सुविधा दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+