Kisan Credit Card: खेती के लिए किसानों को बिना ब्याज लोन, जानिए कैसे करें आवेदन

Kisan Credit Card: किसानों की मदद के लिए सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। इसके जरिए किसानों को खेती की जरूरत के लिए 6 महीने का ब्याजमुक्त लोन दिया जाता है। जानिए इसके बारे में विस्तार से।

kcc

Kisan Credit Card: खेती से संबंधित खर्चों के लिए भारत सरकार ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड लोन की सुविधा की शुरुआत की है। यह योजना किसानों के लिए काफी कारगर है। इसकी मदद से छोटे और गरीब किसान आसानी से खेती के लिए बैंक से बिना ब्याज के 6 महीने का लोन हासिल कर सकते हैं।

किसान खेती के लिए आसानी से जरूरी खर्चों के लिए लोन ले सकते हैं और फसल बेचने के बाद इस लोन को अदा कर सकते हैं, अहम बात यह है कि इसके लिए किसानों को कोई ब्याज नहीं देना पड़ता है। लेकिन शर्त यह है कि किसानों को यह लोन 6 महीने के भीतर चुकाना होता है।

किसे मिल सकता है
किसान क्रेडिट कार्ड किसी भी किसान को मिल सकता है। शर्त ये हैं कि आपके पास खेती की जमीन होनी चाहिए या फिर आप किसी दूसरे के खेत पर खेती करते हो। अहम बाद है इस जमीन पर कृषि उत्पादन का काम होना जरूरी है।

किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे
इस कार्ड के फायदे का बात करें तो इसका इस्तेमाल किसी दुकान पर खरीदारी के लिए भी किया जा सकता है। इसके जरिए खाद, बीच, कीटनाशक आदि को आसानी से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एटीएम से पैसा भी निकाला जा सकता है।

किसी भी बैंक में कर सकते हैं आवेदन
किसी भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, प्राइवेट बैंक या सरकारी बैंक में इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको पहचान पत्र के साथ जमीन के कागज को बैंक में देना पड़ेगा। हर बैंक के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं। लिहाजा इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में संपर्क करना होगा।

6 महीने के लिए ब्याजमुक्त लोन
अगर स्टेट बैंक की बात करें तो खरीफ फसल के लिए जो पैसे लिए गए हैं उसका भुगतान 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच करना होता है। वहीं रबी की फसल की बात करें तो 1 अक्टूबर से 31 मार्च के बीच का भुगतान करना होता है। यानि तकरीबन 6 महीने के भीतर आपको इस लोन का भुगतान करना होता, ऐसे में आपको इस राशि पर ब्याज नहीं देना होगा।

कितना ब्याज
किसान क्रेडिट कार्ड लोन की राशि आपकी जमीन के आधार पर मिलता है। सामान्य तौर पर चार बीघा खेत पर एक लाख रुपए का लोन मिल सकता है। यह लोन तकरीबन 4 फीसदी की ब्याज दर पर मिलता है। हालांकि अगर आप इसे तय समय के भीतर अदा कर देते हैं तो आपको कोई ब्याज नहीं देना होता है। एक बार लोन की राशि का भुगतान करने पर आप फिर से इसके लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+