आपकी त्वचा का कायाकल्प कर सकता है आयुर्वेद पर यह ऑनलाइन क्विज

तीस दिन तक इंटरनेट पर चलने वाले एक अभियान के अंतर्गत केरल पर्यटन विभाग यहां आने वाले पर्यटकों व आम लोगों को आयुर्वेद का ज्ञान मुहैया करायेगा। इसके लिये प्रश्न तैयार किये गये हैं, जो हमारे देश की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति पर आधारित होंगे। उन प्रश्नों के जवाब अगर आपके पास हुए तो आपको मुफ्त थेरेपी प्रदान की जायेगी।
हर रोज एक प्रश्न वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। उसका जवाब देने के लिये प्रतिभागियों के पास 24 घंटे होंगे। जीतने वाले 15 प्रतिभागियों को आयुर्वेद पैकेज के अलावा इसमें थेरेपी के अलावा तमाम उपहार भी पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे।
यदि आप इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो अभी रजिस्टर कर सकते हैं। प्रतियोगिता का विवरण www.keralatourism.org पर उपलबध है। इस प्रतियोगिता का संचालन इनविस मल्टीमीडिया द्वारा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications