कर्नाटक में बहुमत से दूर हुई भाजपा, शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी दिख रही है लेकिन कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देखकर सरकार बनाने का दावा किया है, जिसके बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। संसेक्स में 450 प्वाइंट्स की गिरावट दर्ज कई गई है। वहीं, निफ्टी में भी 120 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह हरे रंग पर व्यापार करने वाला शेयर बाजार, लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।

karnataka election results BJP fails to get absolute majority share market goes down

सेंसेक्स गिरावट के बाद 5545 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 10800 के नीचे व्यापार कर रहा है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने एक वक्त के बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- #KarnatakaElectionResults: सबसे बड़ा सवाल, राज्यपाल सरकार बनाने के लिए किसे बुलाएंगे?

कांग्रेस द्वारा जेडीएस को समर्थन की घोषणा के बाद भाजपा के हाथ से कर्नाटक की बाजी निकलती दिख रही है। इसी को देखकर शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली थी, जिसके बाद सेंसेक्स में तेज दर्ज की गई थी। लेकिन भाजपा के सीट(रुझानों में) गिरने के साथ-साथ शेयर बाजार में भी मंदी देखी गई।

यह भी पढ़ें- EVM के सवाल पर बोली शिवसेना, भाजपा एक बार बैलेट पेपर से चुनाव कराके तो दिखाए

सुबह मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में तेज दिखी थी, लेकिन बाद में मिडकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप की गिरावट के साथ बाजार में मंदी आई और बाजार ने सारी बढ़त गंवा दी। बीएसई का मिडकैप फिसलकर 16131 के स्तर तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी के एक फोन से बदल गए कर्नाटक के समीकरण, BJP में बेचैनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+