जीडीपी में आई भारी गिरावट, घटकर हो गई 5.7 फीसदी
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से नोटबंदी का आंकड़ा जारी किए जाने के एक दिन बाद ही जीडीपी का आंकड़ा भी सामने आ गया है। 2017-18 की पहली तिमाही यानी 30 जून को खत्म हुई तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी रही है। जीडीपी में यह एक बड़ी गिरावट है। साल दर साल के आधार पर देखा जाए तो पिछले साल यानी अप्रैल-जून 2016 की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.9 फीसदी थी। जीडीपी में आई यह गिरावट काफी बड़ी गिरावट है, जिसे सीधे नोटबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है।

बुधवार को आए थे नोटबंदी के आंकड़े
RBI की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार 1000 रुपए के कुल 670 करोड़ नोटों में से 8.9 करोड़ नोट वापस नहीं आए हैं। इस तरह से यह कहा जा सकता है कि सिर्फ 1000 रुपए के नोटों में ही 8.9 हजार करोड़ रुपए वापस नहीं आए हैं। 15.44 लाख करोड़ रुपए में से 15.28 लाख करोड़ रुपए RBI में वापस आ गए। ऐसे में लगभग 99 फीसदी रुपए वापस आ चुके हैं। इस तरह से देखा जाए तो नोटबंदी के द्वारा मोदी सरकार की कालेधन को बाहर लाने की कोशिश कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन इससे लोगों को दिक्कतें काफी हुईं।
कब हुई थी नोटबंदी
आपको बता दें कि पिछले साल 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। अब सरकार ने 200 और 50 रुपए के भी नए नोट जारी कर दिए हैं। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही कह चुका है कि 200 रुपए की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी, वहीं 2000 के नए नोट छापने का काम भी अब बंद हो चुका है, क्योंकि केन्द्रीय बैंक छोटे नोटों पर फोकस करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications