Jio दे रहा है 240 ₹ में हर दिन 2GB डेटा, इस प्लान में मिलेगी 84 दिन की वैलिडिटी
आज हम आपको जियो के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपका मंथली खर्च मात्र 240 रुपये आएगा।

एयरटेल और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए जियो एक धांसू डेटा प्लान लेकर आया है। जियो ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें मात्र 240 रुपए महीने के खर्च पर यूजर्स हर 2 जीबी डेटा और असीमित कॉलिंग का आनंद उठा सकते हैं।
ये एक लॉन्ग टर्म वैधता वाला प्लान है। जिसमें 719 रुपए में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।जियो का ये प्री पेड प्लान 719 रुपये का है। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को कुल 84 दिनों की वैलिडिटी देती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
रोजाना 100 एसमएस भी दिए जाते हैं। इसमें कुल 84 दिन तक 168 जीबी डेटा मिलता है। रोजाना के हिसाब से यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलता है। हर दिन मिलने वाला 2 जीबी डेटा खत्म होने की स्थिति में यूर्जस मैसेजिंग सर्विस के लिए 64Kbps स्पीड का असीमित डेटा भी यूज कर सकते हैं।
इसे अलावा यूजर्स को इस प्लान में JioCinema और JioTV जैसे सब्सक्रिप्श फ्री में मिलते हैं। 84 दिन के इस प्लान में ग्राहक को हर महीने मात्र 240 रुपए का खर्च आएगा। मान लीजिए अगर आप 299 रुपये वाले प्लान 3 बार रिचार्ज कराएंगे, तो कुल 84 दिनों की वैधता मिलेगी।
जिसका कुल खर्च 897 रुपये आएगा। वही अगर एक साथ 719 रुपये वाला प्लान रिचार्ज कराते हैं, तब भी 84 दिनों के लिए एक समान फायदे मिलेंगे। इस तरह आप करीब 178 रुपये की बचत कर पाएंगे। हर महीने करीब 60 रुपए की बचत होगी।
Jio 219 रुपये वाला प्लान
अगर आप हर दिन ज्यादा डेटा यूज करते हैं तो जियो के 219 रुपये के प्लान को इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो के 219 रुपये वाले प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इस प्लान में डेली 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है।
साथ ही 2 जीबी एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। इस तरह कुल 44 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है।जियो अपने इस प्लान में असीमित कॉलिंग की सुविधा देता है।
हर रोज फ्री 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है। साथ ही इस प्लान में फ्री जियो ऐप्स जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड सब्सक्रिप्शन मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications