बंद होने वाले हैं 2000 के नोट! RBI ने नहीं दिया नासिक प्रेस को प्रिंट का ऑर्डर

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट जारी किए, लेकिन इसके बाद से इस तरह की खबरें आई कि सरकार 2000 के नोट को बंद कर सकती है। कई खबरें सामने आई, जिसमें कहा गया कि 2000 के नोटों का सर्कुलेशन कम हो गया है और जल्द ही सरकार इसे सर्कुलेशन से हटा लेगी। हालांकि सरकार साफ कर चुकी है कि इसे बारे में कोई योजना नहीं है। वित्त मंत्रालय की ओर से संसद में भी इसे जवाब दिया जा चुका है कि सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन आरबीआई की हालिया रिपोर्ट कुछ और ही बयां करती है। आरबीआई की रिपोर्ट नासिक प्रेस को काफी समय से 2000 के नोट छापने का ऑर्डर नहीं मिल रहा है। 2000 के नोटों के सर्कुलेशन में काफी कमी आई है।

 क्या बंद होने वाला है 2000 का नोट

क्या बंद होने वाला है 2000 का नोट

28 नवंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में जो आंकड़े दिए गए उसे देखने के बाद आपको भी लगेगा कि सरकार 2000 के नोट को बंद करने की दिशा में काम कर रही है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 9 नवंबर और 23 नवंबर के बीच सर्कुलेशन में जारी नोटों में 11,600 करोड़ रुपए की कमी आई। ये कमी दर्शाती है कि 2000 रुपए को वापस लिया जा सकता है।

 RTI से मिला जवाब

RTI से मिला जवाब

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत भारतीय रिजर्व बैंक से 2000 के नोटों के प्रिंट को लेकर जानकारी मांगी। इसका जवाब नोट प्रेस की ओर से आया। नोट प्रेस ने अपने जवाब में कहा कि नासिक नोट प्रेस को RBI की ओर से 2000 रुपए मूल्य के नए नोटों को छापने का कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है। आरबीआई के आदेश की वजह से वहां 2000 रुपए के नोटों की छपाई नहीं की जा रही है।

 क्या कहते हैं जानकार

क्या कहते हैं जानकार

2000 के नोट के साथ 500 रुपए के नोट को लेकर प्रेस नोट ने जवाब दिया कि नोट प्रेस ने 14 सितंबर तक 500 रुपए के 3565.500 मिलियन नए नोट भारतीय रिजर्व बैंक को भेजे हैं। नोटों की सर्कुलेशन में आई कमी को लेकर जानकार मानते हैं कि सर्कुलेशन में आई कमी से अंदाजा लगाया जा सका है कि धीरे-धीरे 2000 के नोट को वापस लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+