रेलवे ने महिलाओं को दिया तोहफा, इन ट्रेनों में मिलेगा पहले से ज्यादा कोटा

Recommended Video

    Indian Railways ने दिया Women को Gift, अब इन trains में मिलेगा Special Quota | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। रेलवे ने ट्रेन में महिलाओं को मिलने वाले कोटे में बढ़ोतरी की है। रेलवे के फैसले के बाद अब महिलाओं के लिए ट्रेन के एसी कोच में पहले से ज्यादा सीटें रिजर्व होंगी। रेलवे बोर्ड के नये निर्देशों के मुताबिक एसी-3 में आरक्षित सीटों की संख्या में महिला कोटे की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है। नये निर्देशों के तहत राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो और गरीब रथ जैसी फुल एसी ट्रेनों में महिला कोटे की संख्या 6 हो गई है।

     IRCTC: Women passengers get this massive Indian Railways gift; see how you benefit

    पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे के सभी जोन को इस बारे में निर्देश भेज दिए गए हैं। नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजेश कुमार ने बताया कि फुल एसी ट्रेनों में अब 4 के बजाए 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। आपको बता दें कि रेलवे के मुताबिक सभी ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में सभी कोचों में 6 लोअर बर्थ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं के लिए रिजर्व होता है।

    वहीं एसी-2 और एसी-3 में तीन लोअर बर्थ सीनियर सिटिजन, 45 से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पहले राजधानी, दूरंतो और गरीब रथ में एसी 3 के हर कोच में 4 सीटें रिजर्व थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+