IRCTC Ticket Booking: 29 सितंबर को आईआरसीटीसी से नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकटों की बुकिंग, रेलवे ने दी जानकारी
IRCTC Ticket Booking: 29 सितंबर को आईआरसीटीसी से नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकटों की बुकिंग, रेलवे ने दी जानकारी
नई दिल्ली। IRCTC Online Train Ticket Booking. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। रेलवे टिकटों की बुकिंग की ऑनलाइन बुकिंग साइट IRCTC से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 29 सितंबर को प्रभावित रहेगी। 29 सितंबर को रात में 5 घंटे के लिए IRCTC की सेवा बाधित रहेगी, जिसके दौरान न तो आप टिकटों की बुकिंग कर पाएंगे , न तो टिकटों को कैंसिल करवा सकेंगे या ट्रेनों में सीटों की जानकारी के लिए जानकारी हासिल कर पाएंगे।
Recommended Video

IRCTC की सेवा रहेगी बाधित
ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर खास है। 29 सितंबर, 2020, मंगलवार की देर रात 11:45 बजे से लेकर 30 सितंबर 2020 के तड़के 04:30 तक IRCTC की सेवा बाधित रहेगी। रेलवे की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आप इस दौरान नहीं उठा पाएंगे। पूर्व रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री विपणन ने इस संबंध में सूचना जारी कर कहा है कि 29 सितंबर देर रात से लेकर 30 सितंबर तड़के सुबह के बीच आईआरसीटीसी की सेवा बाधित रहेगी।

नहीं कर पाएंगे टिकटों की बुकिंग
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिगं, टिकट कैसिलेशन, रेलवे पूछताछ प्रणाली में दिक्कतें आएंगी। ये सेवाएं प्रभावित रहेंगी। दरअसल कोरलाका पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम( PRC) डेटा में टेक्निकल गड़बड़ी आने के कारण ई टिकट की सुविधा 5 घंटों के लिए पूरी तरह से बाधित रहेगी। इस सिस्टम में दिक्कत आने से ईस्टर्न और नार्दन रेलवे के ऑपरेशन में दिक्कत आएगी।

PRS सिस्टम डाटा शटडाउन
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोलकाता पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम डाटा के शटडाउन के कारण ये समस्या आएगी। रेलवे ने कहा है कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन में 29 सितंबर देर रात से लेकर 30 सितंबर की सुबह साढ़े 4 बजे तक सेवा बाधित रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications