दीवाली से पहले IRCTC का तोहफा, अब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे जनरल टिकट

नई दिल्ली। IRCTC ने दीवाली से पहले देशभर के लोगों को खास सुविधा दी है। रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए अब जनरल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करने की सुविधा दे दी है। रेलवे ने घोषणा की है 1 नवंबर से यात्री जनरल टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे।

 IRCTC Latest update: Now You can book General train ticket Online

अब तक लोगों को जनरल टिकटों की बुकिंग के लिए रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। वहीं अब इसके लिए आपको ऑनलाइन सुविधा भी मिलेगी। दीवाली से पहले 1 नबंवर से लोगों को अपने मोबाइल फोन से लंबी दूरी की टिकटें अनारक्षित टिकट सिस्टम यानी यूटीएस की वेबसाइट पर जाकर बुक करने की सुविधा मिलेगी।

यूटीएस मोबाइल सर्विस साल 2014 में शुरू की गई थी। उसे मुंबई उपनगरी, दिल्ली-पलवल और चेन्नई उपनगरी सर्विस में शुरू किया गया था। अब इसे देशभर में लागू कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को रेलवे बचे हुए डिविजन में इस सेवा की शुरुआत कर देगा। जिसके साथ ही 41 नवंबर से देशभर में मोबाइल पर जनरल टिकट बुकिंग सर्विस शुरू हो जाएगी।

यानी दीवाली से ठीक पहले आप यूटीएस ऑन मोबाइल के जरिए प्लेटफॉर्म टिकट, जनरल टिकट, मंथली पास की ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। आपको इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना होगा। कहां से कहां तक का सफर करना है इसकी जानकारी देनी होगी। आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग का भुगतना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम से कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+