ट्रेन से करते हैं सफर तो पढ़ें काम की खबर, मांगने पर भी शेयर न करें ये जानकारी

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो सफर के तो आपको कुछ बातों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। भारतीय रेलवे ने खुद ट्वीट कर लोगों को सतर्क किया है और कहा है कि सफर के दौरान मांगे जाने पर भी यात्रियों को अपनी कुछ जानकारी कभी भी शेयर नहीं नहीं करनी चाहिए। रेलवे ने कहा है कि जब आप टिकट बुक कराते हैं या फिर सफर के दौरान भले ही रेलवे का अधिकारी आपसे जानकारी मांगे, लेकिन कुछ चीजें आपको उनसे भी शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

 कभी शेयर न करें ये जानकारी

कभी शेयर न करें ये जानकारी

रेलवे ने ट्वीट कर लोगों को सलाह दी हैं कि वो टिकट बुकिंग के दौरान कभी भी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। रेलवे ने अपनी ट्वीट में कहा कि आप जब भी टिकट बुक करें, तो अपनी निजी जानकारी साझा करते वक्त सावधानी बरतें। रेलवे टिकट बुकिंग के दौरान आपको अपने पहचान पत्र की जरूरत होती है। आपको कभी भी अपनी डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी दूसरों के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

 टिकट बुकिंग के समय रखें इन बातों का ख्याल

टिकट बुकिंग के समय रखें इन बातों का ख्याल

रेलवे ने लोगों से कहा है कि अगर आप टिकट के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सिर्फ 15 अंकों की आईडी या फिर 10 अंकों का पीएनआर नंबर शेयर करना होता है। इसके अलावा आपको कभी भी अपने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की डिटेल नहीं शेयर करनी चाहिए। लोगों को सभी भी टिकट बुकिंग या फिर टिकट के बारे में जानकारी के लिए क्रेडिट,डेबिट कार्ड और ओपीटी शेयर नहीं करनी चाहिए।

 आपके पीएनआर में सारी जानकारी

आपके पीएनआर में सारी जानकारी

रेलवे ने कहा है कि यात्री टिकट के 15 अंकों की आईडी और 10 अंकों के PNR नंबर में सारी जानकारी है। रेलवे ने यह भी चेताया है कि आपको भारतीय रेलवे की ई-ट‍िकटिंग की फर्जी ऐप से बचना चाहिए। रेलवे ने कहा है कि आईआरसीटीसी रेल ई-टिकट‍िंग ऐप के लिए आप इसकी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। इसके बाद आपको मोबाइल जोन सेक्शन में जाकर एप डाउनलोड करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+