Indian Railways: भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कैंसिल हुईं ये 10 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली,01 अगस्त। इस वक्त देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से हावड़ा और कोलकाता के रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है और इस कारण धनबाद, पटना, ऋषिकेश, काठगोदाम, प्रयागराज रूटस की करीब 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों की जानकारी आप http://www.enquiry.indianrail.gov.in और https://www.irctc.co.in/nget/train-search से प्राप्त कर सकते हैं।

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- ट्रेन संख्या 02339 हावड़ा-धनबाद स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 03387 हावड़ा-धनबाद स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 02340 धनबाद-हावड़ा स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 02351 हावड़ा-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 02334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा स्पेशल रद्द
- ट्रेन संख्या 02333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 02324 बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 03010 ऋषिकेश-हावड़ा स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 03009 हावड़ा-ऋषिकेश स्पेशल रद्द।
- ट्रेन संख्या 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल रद्द।

जानिए कैसे करें टिकट बुक
- आप टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें या फिर मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
- आईआरसीटीसी अकाउंट के माई प्रोफोइल सेक्शन लिस्ट पर क्लिक करें, इससे आपको सारी स्पेशल ट्रेन के बारे में लिस्ट मिल जाएगी।
- तत्काल की टिकट बुक करने के लिए इंटरनेट बैकिंग का इस्तेमाल करें, जहां ये तरीका सुरक्षित है, वहीं तेजी से भी काम कर सकता है।
- वैसे आप तत्काल टिकट बुक करने के लिए पेटीएम वॉलेट या यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सभी स्पेशल ट्रेनों में तत्काल कोटा ज्यादा है, ऐसे में किसी को भी टिकट बुक करने में देरी नहीं होगी।

जानिए कैसे करें टिकट कैंसिल
- सबसे पहले लिंक पर https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी जैसे PNR No, ट्रेन नंबर, सब वहां भर दीजिए फिर सबमिट का बटन दबाएं।
- सबमिट करने के बाद यूज़र के उस फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे इनसर्ट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर PNR का ब्यौरा नजर आएगा, जिसके नीचे कैंसिल का विकल्प होगा। उसे सबमिट कर दें। टिकट कैंसिल हो जाएगा।

स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू हुआ है
- 04623 छिंदवाड़ा जं-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस स्पेशल
- 04663 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल
- 04682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 04665 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल आ
- 04250 आनंद विहार (ट.)-वाराणसी जं गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
- 04249 वाराणसी जं-आनंद विहार (ट) गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
- 04314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) एक्सप्रेस स्पेशल
- 04313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)-बरेली एक्सप्रेस स्पेशल
- 04560 चंडीगढ़-कोचुवेली केरल संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
- 04559 कोचुवेली-चंडीगढ़ केरल संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस












Click it and Unblock the Notifications