IRCTC: फिर से शुरु हुई भारतीय रेल की ये सर्विस, अब चलती ट्रेन में सीट पर मंगा सकेंगे खाना

IRCTC: फिर से शुरु हुई भारतीय रेल की ये सर्विस, अब चलती ट्रेन में सीट पर मंगा सकेंगे खाना

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक बार फिर से अपनी ई-कैटरिंग सर्विस शुरू कर दी है। यानी एक बार फिर से आप सफर के दौरान चलती ट्रेन में अपनी सीट पर खाना मंगवा सकेंगे। आईआरसीटीसी (IRCTC) की ई केटरिंग सर्विस (eCatering Service) की शुरुआत फिर स कर दी गई है। कोरोना संकट के दौरान इस सेवा को रोक दिया गया था, लेकिन अब फिर से इसकी शुरूआत कर दी गई है।

 IRCTC e-Catering: Indian Railway e catering facility available Now, You can book online food in train, know how to book food in train

फिर से शुरू हुई ई कैटरिंग सर्विस

भारतीय रेलवे ने एक बार फिर से ई कैटरिंग सर्विस को फिर से शुरू कर दिया गया है। अब आप ट्रेन की सीट पर ही अपनी पसंद का खाना मंगवा सकेंगे। ऑर्डर करने क लिए आपको आईआरसीटीसी की ईकैटरिंग ऐप या वोबसाइट पर जाना होगा। आपको खाना बुकिंग करने के साथ ही बता दिया जाएगा कि किस स्टेशन पर कितनी देर में आपका खाना आपकी सीट पर पहुंचेगा। आईआरटीसी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर लिखा कि IRCTC eCatering की सुविधा हो, तो ट्रेन में भूखे नहीं जाना चाहिए! आप इसकी मदद से आसानी से अपनी सीट पर खाना मंगवा सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी की ईकेटरिंग वेबसाइट https://www.ecatering.irctc.co.in पर या IRCTC ऐप पर जाकर अपनी टिकट पर दर्ज 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें। फिर आपको मैन्यू और रेस्टोरेंट की लिस्ट दिख जाएगी। आप अपनी पसंद का खाना बुक करें और ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी के जरि पेमेंट करें। आपका बता दिया जाएगा कि किस स्टेशन पर कितने बजे आपका खाना आपकी सीट पर मिल जाएगा। आपको कही जाने की जरूरत नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+