Big Update: रेलवे ने बदला अपना फैसला, 30 जून तक की सभी टिकट कैंसिल, रिफंड के लिए कही ये बात

30 जून 2020 तक की सभी टिकट की कैंसिल

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान पहले 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया। इसके बाद बुधवार को रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला किया, लेकिन रेलवे ने एक बार फिर से अपने फैसले को बदलते हुए 30 जून और उससे पहले की यात्रा के लिए बुक किए गए सबी टिकटों की कैंसिल करने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले के बाद तय हो गया है कि 30 जून तक कोई यात्री ट्रेन नहीं चलेंगी।

Recommended Video

    Indian Railway ने 30 जून 2020 तक बुक सभी टिकट किए रद्द, रिफंड देगा रेलवे | वनइंडिया हिंदी

    30 जून तक नहीं चलेंगी यात्री ट्रेन

    30 जून तक नहीं चलेंगी यात्री ट्रेन

    भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए 30 जून तक सभी यात्री ट्रेनों को परिचालन को रद्द कर दिया है। रेलवे ने अपने फैसले को बदलते हुए 30 जून तक की सभी टिकट बुकिंग को रद्द कर दिया है। रेलवे के फैसले से साफ हो गया है कि अब 30 जून तक कोई यात्री ट्रेन नहीं चलेंगी। भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून को या उससे पहले यात्रा के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने का निर्देश किया है। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि सभी श्रमिक ट्रेनें और विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।

    सारे रिजर्वेशन किए रद्द

    सारे रिजर्वेशन किए रद्द

    भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए 30 जून 2020 और उससे पहले तक की सभी टिकटों को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं रेलवे ने कहा है कि 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड कर दिया गया है। रिफंड के लिए रेलवे ने पहले ही गाइडलाइंस जारी की है। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब ट्रेन टिकटों की बुकिंग को रेलवे द्वारा कैंसिल किया गया है। इससे पहले भी रेलवे ने 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे। उससे पहले रेलवे ने 25 अप्रैल तक की बुकिंग रद्द की थी।

    टिकट कैंसिलेशन पर मिलेगा पूरा रिफंड

    टिकट कैंसिलेशन पर मिलेगा पूरा रिफंड

    आपको बता दें कि रेलवे ने 12 मई से यात्री ट्रेनों की शुरुआत की। बुधवार शाम भारतीय रेलवे ने ऐलान किया कि 22 मई से स्पेशल ट्रेन में लिमिटेड वेटिंग लिस्ट शुरू होगी। ये बी जानकारी दी कि इसके लिए यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की सुविधा 15 मई से टिकट बुक कराने पर मिलेगी। अब रेलवे ने अपने आदेश को बदलते हुए साफ किया है कि 30 जून तक कोई बुकिंग नहीं होगी । वहीं जिन लोगों ने टिकट की बुकिंग कराई है उन्हें पूरा रिफंड जल्द ही IRCTC की ओर से मिल जाएगा।

    13 मई से ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों से ली गई ये जानकारी

    13 मई से ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों से ली गई ये जानकारी

    रेलवे ने जानकारी दी है कि IRCTC ने 13 मई से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों के गंतव्य स्टेशन का पता लेना शुरू कर दिया है। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद है कि अगर बाद में अगर जरूरत पड़ती है कि उनका पता लगाया जा सकता है। वहीं रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि 1 मई से शुरू होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और 12 मई से चल रहीं विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+