IRCTC Update: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तेजस एक्सप्रेस 30 अप्रैल तक रद्द
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कोविड-19 के नए मामलों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते रफ्तार के बीच भारतीय रेलवे की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के संचालन को रोक दिया गया है। आईआरसीटीसी ने 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।

2 अप्रैल से तेजस एक्सप्रेस रद्द
रेलवे की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की गई है। तेजस एक्सप्रेस के कैंसिल होने के साथ ही जिन यात्रियों का टिकट बुक था उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बहुत तेजी स बढ़ रहे हैं। सिर्फ मुंबई में पिछले 24 घंटे में 8646 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 1 दिन के भीतर 43183 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ट्रेन संख्या 82902 / 8290 मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से एक महीने के लिए कैंसिल कर दिया गयाा है।
5 नई स्पेशल ट्रेनें
आपको बता दें कि जहां तेजस एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है तो वहीं भारतीय रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 और स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। रेलवे हजरत निजामुद्दीन-सिकन्द्राबाद, इर्नाकुलम-पटना, अहमदाबाद-सुल्तानपुर, अहमदाबाद-पटना और अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग, स्टॉपेज, डिटेल जारी की है। वहीं यात्रियों ने कोविड गाइडलाइंस का पालन करने का अनुरोध किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications