इराक संकट पर सरकार की पैनी नज़र, घबराने की जरूरत नहीं: वित्त सचिव

देश कच्चे तेल की अपनी कुल आवश्यकता का दो तिहाई कच्चा तेल आयात करता है। सरकार इराक संकट के बारे में सतर्क है। सऊदी अरब के बाद इराक दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है। वित्त सचिव अरविन्द मायाराम ने जिंस बाजार के समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चौकस और सतर्क हैं। हमें उम्मीद है कि इराक संकट से उबर जाएंगे। इस संबंध में जहां तक भारत का सवाल है, तो इसमें घबराने का कोई कारण नहीं है ....मुझे घबराने का कोई तत्काल कारण नहीं दिखाई देता। ''
मोदी का नया रिकॉर्ड उन्होंने कहा कि देश के दीर्घकालिक तेल अनुबंध स्थिर हैं और तेल की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आएगा। आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा, ‘जहां तक भारत की लंबे समय तक तेल आपूर्ति का सवाल है तो हमारी स्थिति काफी टिकाऊ है और मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई व्यवधान आएगा।
इस समय जरूरत धीरज बनाए रखने की है और सरकार पूरी तरह चौकस है।' इसी के साथ उन खबरों पर भी विराम लग गया है कि मोदी सरकार के शुरुआती कदम महंगाई पर लगाम लगाने के लिए नाकाफी हैं।












Click it and Unblock the Notifications