PPF समेत सभी छोटी जमा योजनाओं पर अब कम मिलेगा ब्याज, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने गुरुवार को छोटी जमा योजना में मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती की घोषणा कर दी। अब आपको पोस्ट ऑफिस और पीपीएफ में जमा राशि पर पहले की तुलना में कम ब्याज मिलेगा।

सरकार ने घोषणा की कि आगामी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर तक छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत की कटौती की गई है। ये फैसला पोस्ट ऑफिस में जमाकर्ताओं, पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना पर लागू होगा।
इस घोषणा के बाद नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और पीपीएफ पर ब्याज दर 8.1 प्रतिशत की बजाए 8 प्रतिशत ही दिया जाएगा। यह अगले महीने अक्टूबर से ही लागू हो जाएगा। इसके अलावा किसान विकास पत्र पर 7.8 प्रतिशत की बजाए 7.7 प्रतिशत ही ब्याज मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना पर अब 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications