इंडिगो CEO ने कहा, 'वह अपने सभी कर्मचारियों को अप्रैल माह के लिए वेतन देगा'
नई दिल्ली। निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को अपने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि उनका अप्रैल का वेतन नहीं काटा जाएगा। एक ईमेल के जरिए सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने सभी कर्मचारियों के लिए कहा कि लॉकडाउन के दौरान वेतन में कमी नहीं करने की सरकार की इच्छाओं के संदर्भ में कंपनी ने अप्रैल के महीने के दौरान पूर्व घोषित वेतन कटौती को लागू नहीं करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, हालांकि कंपनी के एक्सकॉम सदस्यों और एसवीपी ने स्वेच्छा से अप्रैल महीने के वेतन में कटौती के लिए कहा है। बाकी सभी अपने अप्रैल के वेतन का भुगतान कटौती के साथ करने की उम्मीद कर सकते हैं। दरअसल, पिछले महीने एयर वाहक इंडिगो ने घोषणा की थी कि वे 'राजस्व में गिरावट' के कारण सीईओ रोनोजॉय दत्ता सहित कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती करेंगे।

गौरतलब है कोरोना वायरस महामारी के परिणामस्वरूप भारत समेत दुनिया भर के सभी निजी और सरकारी एयरलाइंस सेक्टर सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं, क्योंकि प्रतिबंध के चलते घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा दोनों में गिरावट आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों में भारत में पॉजिटिव कोरोना वायरस रोगियों की संख्या 21,000 से बढ़कर 21,393 हो गई है, जिसमें 681 मौतें और रोग से ठीक हुए 4,258 शामिल हैं।

उल्लेखनीय है ग्लोबल एयरलाइंस के समूह इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन के कारण भारत के विमानन क्षेत्र और उस पर आश्रित क्षेत्रों में 20 लाख से अधिक नौकरियों को खतरा है। जैसा कि भारत में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है और वाणिज्यिक उड़ान संचालन को उसी तारीख तक निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Covid 19: महामारी के चलते दुनिया में भुखमरी दोगुनी हो सकती है: संयुक्त राष्ट्र












Click it and Unblock the Notifications