बाल-बाल बचे Indigo विमान के यात्री, टेक ऑफ करते ही इंजन फेल
नई दिल्ली। प्राइवेट एयरलाइंस Indigo में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बची। लखनऊ से जयपुर जा रहे इंडिगो विमान करने के बाद इंजन फेल हो गया। विमान के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाकर विमान में सवार लोगों की जान बचाई।

एएनआई के मुताबिक सोमवार को इंडिगो की विमान संख्या 6E-451 लखनऊ से जयपुर के लिए उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरते ही फ्लाइट का इंजन बीच हवा में फेल हो गया। पायलट को जैसी ही जानकारी मिली की इंजन नंबर 2 में अत्यधिक कंपन आ रही है, पायलट ने फौरन विमान को लखनऊ की ओर मोड़ लिया और विमान को वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडियो के इस विमान में नियो इंजन लगी है। विमान के इंजन में अत्यधिक कंपन के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications