5 रु वाली Parle-G बिस्कुट चाय में डुबाकर खाते नजर आए अरबपति बिजनेसमैन राहुल भाटिया, लोग बोले-ये तो हमारे जैसे
5 रु वाली Parle-G बिस्कुट चाय में डुबाकर खाते नजर आए अरबपति राहुल भाटिया, लोग बोले-ये तो हमारे जैसे
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के को फाउंडर औरह एमडी राहुल भाटिया देश के बड़े अरबपतियों में शामिल है। उनकी संपत्ति की बात करें तो उनका नेटवर्थ करीब 4.7 अरब डॉलर यानी करीब 38000 करोड़ रुपए है। इतने बड़े बिजनेसमैन की लग्जरी लाइफ को अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं, लेकिन अगर ये अरबपति आपके सामने चाय में साधारण सी बिस्कुट डुबोकर खाते नजर आ जाएं तो सोचिए आपको कैसा लगेगा। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इंडिगो के सह संस्थापक राहुल भाटिया चाय में पारले जी बिस्कुट डुबाकर खाते नजर आ रहे हैं।

सालों पुराना बिस्कुट ब्रांड पारले जी सबको पसंद है। लोगों को चाय के साथ इस बिस्कुट का स्वाद खूब पसंद है, लेकिन जब कोई अरबपति और करोड़ों का मालिक ये सस्ती वाली बिस्कुल चाय में डुबाकर खाता दिखे तो इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं। आम लोगों की तरह चाय में पारले जी डुबाकर खाते इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को पत्रकार वाईपी राजेश ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने सादगी से भरे राहुल भाटिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा एक सफल एयरलाइस को चलाने के लिए रिचर्ड ब्रैनसन या विजय माल्या की तरह बनने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको बता दें कि विजय माल्या और रिचर्ड ब्रैनसन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
आम पैसेंजर की तरह फॉलो किए निर्देश
राजेश ने लिखा कि राहुल भाटिया के पास इंडिगो की 57 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन अपने पद और प्रॉपर्टी की धौंस दिखाने के बजाए राहुल बजाज विमान में एक साधारण पैसेंजर की तरह बैठे। क्रू मेंबर्स की तरह सभी निर्देशों का पालन किया। इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी सादगी पर फिदा है। लोग इस फोटो पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि ये तो हमारे जैसे हैं। कोई लिख रहा है कि पारले जी को देखकर कोई खुद को कैसे रोक सकता है। लोगों को राहुल भाटिया का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications