रसातल में रुपया, डॉलर के मुकाबले 72 के पार पहुंचा
नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलकर अब तक के सबसे नीचले स्तर 72 पर आ चुका है। बुधवार को रुपया 71.75 पर बंद हुआ था लेकिन वीरवार को 13 पैसे मजबूत होकर रुपया 71.62 पर पहुंच गया था। लेकिन ये मजबूती कुछ देर तक ही कायम रही और रुपया पहली बार 72 के पार पहुंच गया। एक डॉलर के मुकाबले रुपया अभी 72.05 पर कारोबार कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Section 377: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले करण जौहर, देश को ऑक्सीजन वापस मिल गई

अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इस कारण बाजार में भी अस्थिरता का माहौल है और निवेशक परेशान हैं। बुधवार को रुपया 71.96 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। रुपये ने कल भी निचले स्तर पर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, रुपए में ऐतिहासिक गिरावट पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि रुपया कमजोर नहींं हुआ बल्कि डॉलर मजबूत हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दामों में पिछले कुछ दिनों में तेजी देखने को मिली है, जिसका सीधा असर रुपए पर पड़ता दिखाई दिया है। बाजार एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो इससे निपटना काफी मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Section 377: समलैंगिकता अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला












Click it and Unblock the Notifications