IRCTC Update: रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 अगस्त से पटरी पर लौटेगी तेजस एक्सप्रेस, पूरी डिटेल यहां
IRCTC Update:7 अगस्त से पटरी पर लौटेगी तेजस एक्सप्रेस, पूरी डिटेल यहां
नई दिल्ली। IRCTC Update on Tejas Express. रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। एक बार फिर से आईआरसीटीसी( IRCTC) की प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस( Tejas Express) पटरी पर लौट रही है। अगस्त महीने से एक बार फिर से तेजस एक्सप्रेस की सेवा शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक 7 अगस्त 2021 से अहमदाबाद- मुंबई तेजस एक्सप्रेस (Ahmedabad Mumbai-Ahmedabad Tejas Express ) के बीच फिर से प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी।

आईआरसीटीसी की ओर से तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को फिर से शुरू करने को लेकर जानकारी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि 7 अगस्त 2021 को फिर से ट्रेन संख्या 82902/82901 मुंबई-अहमदाबाद के बीच तेजस एक्सप्रेस की सेवा बहाल हो जाएगी। ट्रेन के समय, उसके रूट की भी जानकारी दी गई है। मुंबई-अहदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस हफ्ते में 4 दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। ट्रेन से संचालन के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। आपको बता दें कि तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है। ट्रेन की संचालन IRCTC करती है। इसके रखरखाव संबंधी भी सभी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास है।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बंद की गई थी सेवा
आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बढ़ते संक्रमण और यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए आईआरसीटीसी ने 2 अप्रैल को इसके परिचालन को अस्थाई रूप से रोक दिया था। वहीं इससे पहले कोरोना की पहली लहर के दौरान भी नवंबर में इसकी सेवा को बंद कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications