जापान को पछाड़ भारत 2030 तक बनेगा एशिया में दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, रिपोर्ट में दावा

Indian Economy: एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने पीएमआई के अपने नए रिपोर्ट में कहा है कि भारत साल 2030 तक एशिया में दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण ने कहा कि 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ भारत जापान को पछाड़कर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा। वहीं भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की भी संभावना है।

Indian Economy

साल 2021 और 2022, इन दोनों सालों में हुई तीव्र आर्थिक वृद्धि के बाद, भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष के दौरान भी निरंतर मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी रखा है। मार्च 2024 में खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो इस वित्तीय वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी।

अप्रैल-जून तिमाही में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी। एसएंडपी ग्लोबल ने कहा, "निकट अवधि का आर्थिक दृष्टिकोण 2023 के शेष के दौरान और 2024 के लिए निरंतर तीव्र विस्तार के लिए है, जो घरेलू मांग में मजबूत वृद्धि पर आधारित है।"

एसएंडपी ग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार तेजी से ग्रोथ करेगा। इसलिए आने वाले वक्त में साल 2030 तक भारतीय जीडीपी का आकार जापानी जीडीपी से भी ज्यादा हो जाएगा। जिसके बाद भाकत में एशिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

एसएंडपी ग्लोबल ने कहा, ''अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मापी गई भारत की जीडीपी 2022 में 3.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर थी, जो बढ़कर 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।''

2022 तक भारतीय जीडीपी का आकार ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से भी बड़ा हो चुका था। 2030 तक भारत की जीडीपी जर्मनी से भी आगे निकलने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+