सचिन-धोनी समेत फिल्मी सितारों से भी आगे निकले विराट कोहली, रोज कमाते हैं 4-5 करोड़ रुपए

सचिन-धोनी समेत फिल्मी सितारों से भी आगे निकले विराट कोहली, रोज कमाते हैं 4-5 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में रुतबा मिलने के साथ-साथ ढेर सारी दौलत भी मिलती है। इसका जीता जागता उदाहरण हैं विराट कोहली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल से कई रिकॉर्ड बनाए हैं और देश के लोगों का दिल जीता है। क्रिकेट से उनता रुतबा तो बढ़ा ही है, साथ ही उनकी कमाई भी इतनी अधिक बढ़ गई है कि सचिन तेंदुलकर और धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी पीछे छूट गए हैं। इतना ही नहीं, फिल्मी सितारे भी इतना नहीं कमा पाते, जितना विराट कोहली कमाते हैं। आपको बता दें कि पहले विराट कोहली को सिर्फ टेस्ट मैच में कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए वनडे और टी-20 का भी कप्तान बना दिया गया है।

रोजाना कमाते हैं 4-5 करोड़ रुपए

रोजाना कमाते हैं 4-5 करोड़ रुपए

विराट इस समय ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो हर रोज अलग-अलग ब्रांड के प्रचार से तकरीबन 4-5 करोड़ रुपए कमाते हैं। यानी सीधे-सीधे कहा जाए तो विराट कोहली प्रचार करने के बदले एक दिन के करीब 5 करोड़ रुपए लेते हैं। मौजूदा समय में वह करीब 17-18 ब्रांड का प्रचार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने प्यूमा कंपनी के साथ भी 110 करोड़ रुपए की डील साइन की है। इस डील के तहत विराट कोहली को 12-14 करोड़ रुपए मिलेंगे।

उसेन बोल्ट को पछाड़ा

उसेन बोल्ट को पछाड़ा

विराट कोहली पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने प्यूमा के साथ इतनी बड़ी डील साइन की है। इससे पहले तेज धावक उसेन बोल्ट को इतनी बड़ी डील मिली थी, लेकिन अब विराट कोहली ने इस रेस में तेज धावक उसेन बोल्ट को भी पछाड़ दिया है। इस करार के हिसाब से विराट कोहली अगले 8 सालों तक जर्मनी की कंपनी प्यूमा से जुड़े रहेंगे।

सचिन-धोनी रह गए पीछे

सचिन-धोनी रह गए पीछे

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी भी विराट कोहली से पीछे रह गए हैं। यूं तो सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी भी 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, लेकिन कोहली ने सबको पीछे कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+