1.9 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारतीय एयरलाइंस का घाटा, रुपए की गिरावट ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली। मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय एयरलाइंस का कुल घाटा 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 13,557 करोड़ रुपये) पहुंचने के आसार है। एविएशन कंसल्टिंग फर्म (CAPA) के मुताबिक कम किराए और बढ़ती लागत की वजह से एयर इंडिया और जेट एयरवेट जैसी भारतीय एयरलाइंस का घाटा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। खासकर तेल की कीमतों बढ़ोतरी और रुपए में गिरावट के बाद यह घाटा और ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो एयरलाइंस को छोड़कर कोई भी एयरलाइंस का बैलेंस शीट मजबूत नहीं है। घाटे की भरपाई के लिए टिकटों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।

सीएपीए की ये रिपोर्ट सरकार और भारतीय एयरलाइंस के लिए नई मुसिबत बन सकती है। क्योंकि वर्तमान में डोमेस्टिक एविएशन मार्केट में भारत दुनिया भर के देशों की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई कंपनियों ने नए एयरबस एसई और बोइंग जेट्स के ऑर्डर दिए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि करीब 90 प्रतिशत सीटें भरी रहने के बावजूद एयरलाइंस कंपनियों को घाटा सहना पड़ रहा है। जबकि पिछले 4 साल में घरेलू यात्रियों की तादात में दोगुनी से भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है।
एयर इंडिया के लिए कोई खरीददार नहीं
इधर भारत सरकार एयर इंडिया को प्राइवेट हाथों में देना चाहती है लेकिन खरीदने वाला ही कोई नहीं मिल रहा है। इसके लिए सरकार ने जून में कहा था कि एयर इंडिया के 76 प्रतिशत स्टेक की बोली के लिए कोई खरीददार ही नहीं आया है। वही जेट एयरवेज को एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-जून क्वॉर्टर में 1323 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications