कमजोर मॉनसून के बाद भी बढ़ेगी प्रति व्‍यक्ति आय

economy
मुंबई। जहां मानसून की कमी को लेकर आर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ने की बात हो रही तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने आर्थिक वृद्धि दर ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है। आने वाले साल तक देश के विकास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसा हम नहीं एक रिपोर्ट कह रही है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर 6.5 फीसदी रह सकती है। यह एक खुशखबरी कही जा सकती है। गौरतलब है कि आर्थिक वृद्धि दर के बढ़ने से यह संकेत मिलते हैें कि देश में प्रति व्यक्ति आय का स्तर ठीक होने जा रहा है या हो गया है।

अभी यह है आर्थिक वृद्धि दर

अभी फिलहाल आर्थिक वृद्धि दर 4.7 फीसदी पर है। इसके अलावा सरकार ने आगामी वर्ष तक देश के विकास का अनुमान 5.4 से 5.9 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया है। सरकार इस अनुमान को आयोग के चेयरमैन प्रणब सेन ने काफी नरम माना है। आपको बता दें कि पिछले गत वर्षों से देश का आर्थिक विकास काफी नकारात्मक चल रहा है।

2009 में थी बुरी स्थिति

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के चेयरमैन प्रणब सेन ने कहा कि देश के विकास के हिसाब से वर्ष 2009 बहुत खराब रहा था। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा जिस स्थिति से गुजर रहे हैं वह उस दौर से तो ठीक ही है इसलिए इससे इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि 2009 से पहले विकास दर आठ फीसदी के आस पास थी लेकिन बाद में विकास धड़ाम से गिरा था। जो आज तक संभल नहीं पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+