धनकुबेर हैं भारत की ये 10 महिलाएं, फाल्गुनी नायर की संपत्ति 963 %बढ़ी , टॉप पर रौशनी नादर

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में एक बार फिर रौशनी नादर मल्होत्रा टॉप पर हैं। टॉप 10 में दो नई महिलाओं की एंट्री हुई है। सबसे अमीर महिला रौशनी नादर की संपत्ति करीब 84,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। India richest women

मुंबई, 28 जुलाई : भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में चौंकाने वाले बदलाव हुए हैं। सबसे अमीर महिला रोशनी नादर मल्होत्रा हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की उत्तराधिकारी रौशनी नादर मल्होत्रा की कुल संपत्ति करीब ​​84,330 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये लगातार दूसरा साल है, जब रौशनी भारत की सबसे अमीर महिला बनीं हैं। सबसे अमीर महिलाओं की टॉप 10 की लिस्ट में इस साल दो नए लोगों की एंट्री हुई है।

923 फीसद बढ़ी संपत्ति, 9 स्थान की छलांग

923 फीसद बढ़ी संपत्ति, 9 स्थान की छलांग

सबसे अमीर महिलाओं की सूची 'कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन' की ओर से जारी की गई है। इस सूची में ई-कॉमर्स फर्म नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर दो नंबर पर हैं। नौ स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पहुंचीं फाल्गुनी की संपत्ति 923 फीसद बढ़ी है। शीर्ष 10 की सूची में फाल्गुनी की तरह संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी और किसी की नहीं हुई है।

नंबर टू के पास 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति

नंबर टू के पास 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति

फाल्गुनी बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ को पछाड़कर 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की दूसरी सबसे अमीर सेल्फमेड महिला बनी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नई सूची में भारत की सबसे अमीर महिलाओं की संपत्ति के मूल्यांकन का कटऑफ 300 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल कट-ऑफ 100 करोड़ रुपये थी।

लैंगिक असमानता काफी अधिक

लैंगिक असमानता काफी अधिक

टॉप 5 की सूची में नंबर चार और पांच पर नीलिमा दिवी और राधा वेंबू हैं। हैदराबाद की दिवि लेबोरैट्री की डायरेक्टर नीलिमा दिवि की संपत्ति 51 फीसद बढ़ी इंजीनियरिंग के बाद जोहो की शुरुआत करने वाली राधा वेंबू की संपत्ति में भी 102 फीसद का उछाल आया है। टीओई की रिपोर्ट में कहा गया, धन में वृद्धि के बावजूद, लैंगिक असमानता काफी अधिक है। शीर्ष 100 महिलाओं की संपत्ति देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 2.8% है। हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के अनुसार, प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी और अमीर महिला के रूप में पहचान होने के बीच एक संबंध है।

टॉप-5 और इससे अलग धनकुबेर

टॉप-5 और इससे अलग धनकुबेर

टॉप 10 के अलावा, पेप्सिको की इंद्रा नूयी भी धनवान महिलाओं की सूची में शामिल हैं। इंदिरा की संपत्ति 5,040 करोड़ रुपये है। दो और पेशेवर प्रबंधकों ने भी धनवानों की सूची में जगह बनाई है। अधिकारियों के रूप में प्राप्त के शेयरों के मूल्य में लाभ के बाद एचडीएफसी की रेणु सूद कर्नाड की संपत्ति 870 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक के शांति एकंबरम के पास 320 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

औसत लगभग 4,170 करोड़ रुपये की संपत्ति

औसत लगभग 4,170 करोड़ रुपये की संपत्ति

भारत की सबसे धनी महिलाओं का विवरण सालाना 'कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन' लीडिंग वेल्दी विमेन लिस्ट (Kotak Private Banking Hurun - Leading Wealthy Women List)में संकलित किया गया है। 2021 की धनवान महिलाओं की सूची में महिलाओं के पास औसत लगभग 4,170 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पिछले साल के औसत 2,725 करोड़ रुपये की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नंबर 6-10 तक लीना गांधी तिवारी , अनु आगा एंड मेहर पुदुम्जी, नेहा नारखेड़े, वंदना लाल और रेणु मुंजाल हैं। इनमें नेहा नारखेड़े अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। वे पहली बार टॉप 10 में आई हैं। डॉ लाल पैथलैब्स की वंदना लाल की संपत्ति भी 102 फीसद बढ़ी है।

एकमात्र भारतीय महिला होने का गौरव

एकमात्र भारतीय महिला होने का गौरव

स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी कंपनी कंफ्लुएंट की सह-संस्थापक नेहा नरखेड़े की संपत्ति 13,380 करोड़ रुपये आंकी गई है। नेहा 'हुरुन ग्लोबल U40 सेल्फ मेड बिलियनेयर्स लिस्ट 2022' में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं। आठ स्टार्टअप संस्थापकों में बायजूज की दिव्या गोकुलनाथ 4,550 करोड़ रुपये के साथ 36वें और ऑफ बिजनेस की रुचि कालरा 2,600 करोड़ रुपये के साथ 38वें नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+