इकनॉमिक सर्वे 2020: चीन का मॉडल अपनाएं तो भारत में पैदा होंगी 4 करोड़ नौकरियां

इकनॉमिक सर्वे 2020: चीन का मॉडल अपनाएं तो पैदा होंगी 4 करोड़ नौकरियां

नई दिल्ली। मोदी सरकार बजट से पहले शुक्रवार को आर्थिक सर्वे पेश किया। इस सर्वे में सुझाव दिया गया कि अगर सरकार चीन के मॉडल पर काम करें तो अगले 5 सालों में यहां 4 करोड़ नौकरियां पैदा हो जाएंगी। यहीं नहीं 2030 तक देश में 8 करोड़ नौकरियां पैदा हो जाएंगी। इकनॉमिक सर्वे में सुझाव दिया गया कि अगर हम मेक इन इंडिया में एसेंबल इन इंडिया को भी जोड़ लें तो भारत बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा हो सकेंगी।

 India must follow Chinas growth model to create jobs, suggests Economic Survey 2020

आर्थिक सर्वे में कहा गया कि नेटवर्क प्रोडक्ट का निर्यात करके हम 5 ट्रिलियन डॉलर की इकनॉमी के लक्ष्य को भी पा सकते हैं। सर्वे में इसे असेंबल इन इंडिया फॉर वर्ल्ड नाम दिया गया है। इस सर्वे में सुझाव दिया गया कि इस नीति को अपना कर हम अपना निर्यात 2025 तक 3.5% और 2030 तक 6% निर्यात बढ़ा सकते हैं।

इकनॉमिक सर्वे 2020 में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6-6.5% रहने की उम्मीद जताई गई। इकनॉमिक सर्वे में सरकार ने माना कि रेवेन्यू में कमी के चलते सरकार को इस साल फिस्कल डेफिसिट के मोर्चे पर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+