IMF ने दी भारत को Good News, GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़कर 6.1%, चीन को मिली टेंशन

दुनिया के देशों को विकास दर को लेकर आईएमएफ ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें भारत की विकास दर मौजूदा वर्ष के लिए 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

India Projected GDP by IMF: वर्ष 2023 में भारत में विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आईएमएफ के वर्ल्ड ऑउटलुक के मुताबिक इस साल अप्रैल के महीने की विकास दर की तुलना में पूरे वर्ष की जीडीपी 0.2 प्रतिशत अधिक रहेगी। आईएमएफ के मुताबिक भारत में मजबूत घरेलू निवेश के चलते 2022 की चौथी तिमाही में उम्मीद से अधिक मजबूत वृद्धि देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर बड़ी खबर दी है। चालू वित्तीय वर्ष में आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इससे पहले आईएमएफ ने भारत की जीडीपी अप्रैल 2023 के अनुमान के मुताबिक 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। लेकिन आईएमएफ ने 2022-23 की चौथी तिमाही के प्रदर्शन के चलते मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भारत की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमएफ के मुताबिक इस साल जीडीपी की विकास दर में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

India Projected GDP by IMF

25 जुलाई को जारी रिपोर्ट में वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में आईएमएफ (IMF) ने कहा है कि भारत में मजबूत घरेलू निवेश के कारण पहले के जीडीपी अनुमान को अपग्रेड किया गया है। आईएमएफ के मुताबिक, भारत के पास दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था का टैग भी बरकरार है। कोरोना महामारी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है है। जबकि चीन भारत से आगे नहीं निकल पा रहा है। आईएमएफ 2023 में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+