Idea Offer: अगर सिर्फ कॉलिंग करते हैं तो ये प्लान है बेस्ट, थोड़ा इंटरनेट भी देगी कंपनी

नई दिल्ली। यूं तो आज के समय में हर कोई इंटरनेट इस्तेमाल करता है, लेकिन अगर आप इंटरनेट नहीं, बल्कि सिर्फ कॉलिंग के लिए कोई प्लान लेना चाहते हैं तो आइडिया का ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। आइडिया की तरफ से सिर्फ 179 रुपए का एक प्लान निकाला गया है, जिसमें पूरे महीने अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अगर आप थोड़ा इंटरनेट भी चलाना चाहें तो इसमें आपको 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही वोडाफोन ने 177 रुपए का एक प्लान लॉन्च किया था, जिसके बाद अब आइडिया ने भी महज 179 रुपए का एक प्लान लॉन्च किया है।

Idea Offer: अगर सिर्फ कॉलिंग करते हैं तो ये प्लान है बेस्ट, थोड़ा इंटरनेट भी देगी कंपनी

आइडिया ने कहा है कि इस प्लान को लॉन्च करने के पीछे उनका एक खास मकसद है। कंपनी अपने इस प्लान के जरिए करीब 60 करोड़ ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रही है जो फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए करते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल ना के बराबर करते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

वहीं अगर आप इंटरनेट भी चलाना चाहते हैं तो आप आइडिया का 357 रुपए का प्लान ले सकते हैं। इस ऑफर में आपको रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, इस ऑफर में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं अगर आप कंपनी का 498 रुपए का प्लान लेते हैं तो आपको 70 दिनों की वैधता वाला प्लान मिल जाएगा, जिसमें यही सारे फायदे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+