ICICI की चेतावनी! इन बैंक अकाउंट को बड़ा खतरा,जल्द निपटा लें ये काम

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता भी देश के बड़े प्राइवेट बैंक ICICI में है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने ट्वीट कर खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने डोरमैट खाताधारकों को चेतावनी देते हुए फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। ICICI बैंक ने उन ग्राहकों को सावधान करते हुए ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि कैसे डोरमैट खातों ( Dormant Bank Account) को लेकर बड़ा फ्रॉड हो सकता है।

 ICICI बैंक ने किया अलर्ट

ICICI बैंक ने किया अलर्ट

ICICI बैंक ने डोरमैट खातों के जरिए बैंकिंग फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। बैंक ने कहा कि इसके जरिए फिशिंग स्कैम की आशंका बनी हुई है। बैंक ने इन खातों के जरिए गैर-कानूनी ट्रांजेक्शन की ओर इशारा किया है। बैंक का कहना है कि इस तरह के बैंक खातों पर आतंकवादियों की नज़रें होती हैं। ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है।

 क्या है डोरमैट कैटेगिरी

क्या है डोरमैट कैटेगिरी

अगर आप किसी बैंक खाते तो 24 महीने तक यूज नहीं करते हैं तो वो पहले इनऑपरेटिव होता है और फिर वो डोरमैट कैटेगिरी में चला जाता है। RBI के मु ताबिक अगर आप अपने बैंक खाते से 1 साल तक कोई लेन-देन नहीं करते हैं तो वो 'इनऑपरेटिव' अकाउंट में चला जाता है। ऐसा करना इसलिए जरूरी है ताकि उन्हें किसी भी फ्रॉड से बचाया जा सके।

 क्या न करें

क्या न करें

इनऑपरेटिव बैंक खातों को लेकर बैंक पहले खाताधारक को जानकारी देती है,लेकिन जब बैंक की ओर से जानकारी देने के बावजूद उन खातों में कोई लेन- देन नहीं होता है तो 24 महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद उन अकाउंट को 'डोरमैंट' अकांउट बना दिया जाता है। बैंक के मुताबिक डोरमैट अकाउंट में फ्रॉड होने की संभावना ज्यादा होती है। डोरमैट में खाता जाने के बाद आप उस खाते का न एटीएम से ट्रांजैक्शन कर पाएंगे और न ही इंटरनेट बैंक‍िंग या फोन बैंकिंग। डोरमैंट अकाउंट को दोबारा शुरू करने के लिए आपको बैंक जानकर आवेदन देना होगा। तभी ये खाता दोबारा शुरू हो पाएगा। बैंकों की सलाह होती है कि अगर आप कोई बैंक खाता अब नहीं इस्तेमाल कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप उसे बंद कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+