SBI का धमाकेदार ऑफर! FREE में दे रहा है 5 लीटर पेट्रोल! ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

नई दिल्ली। देश के पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रहे हैं। लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान है। महंगे तेल की वजह से महंगाई भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस महंगाई में देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। जी हां बैंक ने खुद ट्वीट कर इस ऑफर के बारे में सूचना दी है। SBI आपको 5 लीटर मुफ्त पेट्रोल पाने का मौका दे रहा है। आइए आपको इस ऑफर के बारे में और इस ऑफर को कैसे पाया जाए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

 SBI दे रहा है FREE पेट्रोल पाने का मौका

SBI दे रहा है FREE पेट्रोल पाने का मौका

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद अगर BHIM एप से भुगतान करते है तो आपको 5 लीटर FREE पेट्रोल पाने का मौका मिल सकता है।

 कैसे मिलेगा FREE पेट्रोल

कैसे मिलेगा FREE पेट्रोल

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप इंडियन ऑयल के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते हैं और भुगतान भीम एप से करते हैं तो आप फ्री पेट्रोल पाने के हकदार हो जाएंगे। हालांकि आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कम से कम 100 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा।

 फ्री पेट्रोल पाने का स्टेट बाय स्टेप तरीका

फ्री पेट्रोल पाने का स्टेट बाय स्टेप तरीका

एसबीआई के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको भीएम एप से कम से कम सौ रुपए का पेमेंट करना होगा। भीएम एप के जरिए किए गए भुगतान का नंबर में लिखकर 9222222084 पर SMS भेजना होगा। इसके बाद अगर आपका चांस आया तो आपको 5 लीटर मुफ्त पेट्रोल मिल सकता है। अगर आप इस ऑफर के लिए चुने जाते हैं तो आपको फोन नबंर के जरिए जानकारी दे दी जाएगी।इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप .https://bank.sbi/portal/documents/37947/14561602/Cashback+Offer+at+Indian+Oil+outlets.pdf/87b1c857-0ccc-410f-9046-fbefe675b0b6 पर जाकर इस ऑफर के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं। आप 23 नवंबर से पहले इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+