काम की खबर: बिना अकाउंट नंबर के Aadhaar से चेक कर सकते हैं बैंक बैलेंस, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
काम की खबर: बिना अकाउंट नंबर के Aadhaar से चेक कर सकते हैं बैंक बैलेंस, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
नई दिल्ली। आधार कार्ड( Aadhaar Crad) अहम दस्तावेजों में से एक है। इस अहम दस्तावेज का इस्तेमाल न केवल आपके पहचान के लिए बल्कि कई जरूरी सेवाओं के लिए ये जरूरी है। आधार को कई डॉक्यूमेंट्स से जोड़ा गया है। आधार कार्ड से 12 अंकों का यूनिक नंबर बहुत काम का है। इस नंबर की मदद से आप अपने बैंक का बैलेंस का पता कर सकते हैं। जी हां आपका आधार बहुत काम का है।

12 अंकों का आधार नंबर बहुत काम का
आधार कार्ड का 12 अंकों का युनीक ID बहुत काम का है। अपने आधार कार्ड की मदद से आप अपने बैंक अकाउंट बैलेंस की जानकारी पा सकते हैं। यानी घर बैठे आप अपने आधार कार्ड की मदद से बैंक खाते के बारे में अहम जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप बिना इंटरनेट बैंकिंग के ऑनलाइन देख सकेंगे। जी हां आधार की मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपने बैंक अकाउंट में जमा राशि के बारे में जान सकते हैं।

मिनटों में होगा काम
अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक है तो आप आसानी से इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके बैंक अकाउंट से जो मोबाइल नंबर लिंक है उसकी मदद से आपको *99*99*1# डायल करना है। इसके बार अपने 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। जैसे ही आपका आधार नंबर वैरिफाई हो जाएगा, आपको UIDAI की ओर से स्क्रीन पर बैंक बैलेंस चेक करने के साथ एक एसएमएस मिलेगा।

कैसे चेक करे बैलेंस
अपने बैंक अकाउंट से आधार को लिंक करना अनिवार्य है। इसी की मदद से आप आधार के जरिए बैंक बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आधार नंबर की मदद से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए ये जरूरी है कि आपका बैंक खाता आधार के साथ लिंक हो। अगर आपका बैंक आपके आधार से लिंक है तो बस बैंक अकाउंट में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें। चंद सेकेंड बाद आपके मोबाइल पर एक संदेश मिलेगा जिसमें आपको अपनी भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा। हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक भाषा चुनने के बाद आपको विकल्प चुनना है। अपने बैंक के नाम या IFSC कोड के शुरुआती तीन अक्षर लिखना होगा। इसके बाद आपको विक्लप चुनना होगा। बैलेंस इन्क्वायरी का बटन दबाकर आप अपने बैंक खाते में जमा रकम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
FREE में करें हवाई जहाज से सफर, ये एयर लाइन मुफ्त में दे रही है फ्लाइट टिकट का ऑफर, मौका सिर्फ 4 दिन












Click it and Unblock the Notifications