UPI पेमेंट वाले सावधान! 81 यूजर्स के चोरी हुए 1 करोड़, जानिए कैसे बचें UPI फ्रॉड से?

UPI fraud: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई फ्रॉड के जरिए महाराष्ट्र मुंबई के 81 यूजर्स के 81 करोड़ रुपये लूट लिए गए हैं।

UPI fraud

UPI Payment Fraud: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई पेमेंट आज भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन पमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला पेमेंट गेटवे है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर सिनेमा, यात्रा बुकिंग, फल-सब्जी खरीदने तक, हर जगह UPI पेमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2022 में यूपीआई पेमेंट से हर दिन होने वाले ट्रांजेक्शन 24 करोड़ से बढ़कर 36 करोड़ हो गए हैं। हालांकि यूपीआई की लोकप्रियता के साथ-साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र मुंबई का है।

मुंबई में 81 यूजर्स के लूट लिए गए 1 करोड़

मुंबई में 81 यूजर्स के लूट लिए गए 1 करोड़

यूपीआई धोखाधड़ी का एक नया मामला मुंबई में देखने को मिला है। मुंबई में 81 यूपीआई यूजर्स से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट की गई है। प्राथमिकी और पीड़ितों की गवाही के मुताबिक स्कैमर लोगों को उनके यूपीआई ऐप जैसे Google पे पर पैसे भेज रहे हैं और फिर उनको कॉल या मैसेज के जरिए संपर्क करके ये बोल रहे हैं कि ये ट्रांजेक्शन गलती से हो गई है। फिर अनजान कॉलर लोगों से उनके नंबर पर पैसे वापस भेजने की गुजारिश करता है। जैसे ही कोई पैसा वापस भेजता है, स्कैमर उनके यूपीआई खाते को हैक कर लेते हैं और सीधे उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

असल में अगर पीड़ित यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करके पैसे चुकाता है तो malware सॉफ्टवेयर यूजर्स के डिवाइस को इफेक्टेड कर देता है। जिससे स्कैमर को बैंक और केवाईसी जैसे डिटेल पैन और आधार सहित उनके पूरे डेटा तक पहुंच मिल जाती है। इस जानकारी से जालसाज यूजर्स के बैंक अकाउंट को हैक कर सकता है और पैसे निकलता है।

साइबर सेल ने 2022-23 में UPI ट्रांजेक्शन के 95,000 फ्रॉड मामले दर्ज किए

साइबर सेल ने 2022-23 में UPI ट्रांजेक्शन के 95,000 फ्रॉड मामले दर्ज किए

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक साइबर सेल ने 2022-23 के बीच यूपीआई ट्रांजेक्शन के 95,000 से अधिक धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए है। जबकि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने रीयल-टाइम पेमेंट करने की प्रणाली विकसित की है। उनका कहना है कि यूपीआई अभी तक ऑनलाइन पेमेंट का सबसे सुरक्षित तरीका है। उनका कहना है कि स्कैमर्स किसी भी अकाउंट से पैसे तभी निकाल पाते हैं, जब उनकी खामियां हो।

कैसे बचें UPI फ्रॉड से?

कैसे बचें UPI फ्रॉड से?

UPI स्कैम कैसे काम करता है.., इस मामले पर लाइव मिंट से बात करते हुए साइबर क्राइम एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने कहा, ''UPI स्कैम मैलवेयर फिशिंग और ह्यूमन इंजीनियरिंग का एक मिक्चर है। इसलिए मौजूदा एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर मोबाइल की सुरक्षा के लिए काफी नहीं है। इसलिए इससे निपटना चुनौतीपूर्ण हो गया है।''

यूपीआई यूजर्स को फ्रॉड से बचने के लिए वो कहते हैं, ''UPI फ्रॉड से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप इसको सीक्रेट रखें। इसका इस्तेमाल सिर्फ आप अपने तक ही करें। किसी तरह के झांसे में न आएं और अगर कोई गलत ट्रांजेक्शन के बारे में फोन या मैसेज करे तो उसका जवाब ना दें। उसके बाद सीधे कॉल करने वाले को बोले कि वह आपके निकटतम पुलिस स्टेशन से जाकर पैसे ले लें। इसके अलावा उन्हें बताए कि आपने उनके बैंक को इसके बारे में जानकारी दे दी है और साइबर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

UPI फ्रॉड से बचने के लिए इन 10 बातों का खास रखें ध्यान

UPI फ्रॉड से बचने के लिए इन 10 बातों का खास रखें ध्यान

1.अपना पिन या OTP कभी भी अनजान लोगों को न बताएं।

2. एंटी-वायरस और बायोमेट्रिक पहचान सॉफ्टवेयर अपने मोबाइल में रखें।

3. अनजान सोर्स से आए ईमेल या लिंक को कभी न खोलें।

4.अपने डिटेल को बैंक के साथ हमेशा अपडेट रखें।

5.सिर्फ सिक्योर वाई-फाई का ही इस्तेमाल करें

6. अपने ट्रांजेक्शन और बैंक अकाउंट के डिटेल पर नजर ऱखें।

7. कभी भी कुछ ना समझ पाने की स्थिति में फौरन बैंक से संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर साइबर सेल से मदद लें।

8. कभी भी किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही पेमेंट रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करें।

9.नकली ऐप्स से दूर रहें।

10.हमेशा आधिकारिक हेल्पलाइन से ही सुझाव लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+