Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धोखाधड़ी से बचने के लिए ऐसे 2 मिनट में लॉक करें अपना आधार डेटा

अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड के डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है या फिर एहतियात बरतना चाहते हैं तो आप यूआईडीएआई के सर्वर पर जाकर बायोमीट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं।

धोखाधड़ी से बचने के लिए ऐसे 2 मिनट में लॉक करें अपना आधार डेटा

नई दिल्ली। हर इंसान आधार कार्ड बनवाते समय फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन करवाकर अपनी पहचान साझा करते हैं, जिसे बायोमीट्रिक डेटा कहा जाता है। आधार कार्ड के वेरिफिकेशन के लिए बायोट्रिक डेटा का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों के आधार बायोमीट्रिक डेटा का गलत इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, आधार कार्ड के लिए इकट्ठा किए गए बायोमेट्रिक आंकड़ों के दुरुपयोग से जुड़ी रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए सरकार ने कहा है कि आधार कार्ड आधारित पुष्टि, पूरी तरह से सुरक्षित है। ये भी पढ़ें- घर में बेकार पड़ी चीज को दें किराए पर, करें तगड़ी कमाई, ये रहा तरीका

लॉक कर सकते हैं अपना बायोमीट्रिक डेटा

लॉक कर सकते हैं अपना बायोमीट्रिक डेटा

अगर आपको भी लगता है कि आपके आधार कार्ड के डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है या फिर एहतियात बरतना चाहते हैं तो आप यूआईडीएआई के सर्वर पर जाकर बायोमीट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपके बायोमीट्रिक डेटा को किसी और द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। जब कभी आपको आधार डेटा का इस्तेमाल करना हो तो पहले आप उसे अनलॉक कर सकते हैं और फिर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोबारा लॉक कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- आपके पास है कार और बाइक तो 1 अप्रैल से लगने वाली है चपत

1- कैसे लॉक करें आधार कार्ड का बायोमीट्रिक डेटा?

1- कैसे लॉक करें आधार कार्ड का बायोमीट्रिक डेटा?

सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर दिए गए बायोमीट्रिक लॉक के लिंक पर क्लिक करें। सीधे लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

2- आधार नंबर डालकर जनरेट करें ओटीपी

2- आधार नंबर डालकर जनरेट करें ओटीपी

इसके बाद खुलने वाले पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और फिर आधार नंबर के नीचे दिख रही तस्वीर पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को लिखें। सिक्योरिटी कोड लिखने के बाद जेनरेट ओटीपी (GENERATE OTP) पर क्लिक करें। ये भी पढ़ें- मिड डे मील के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन

3- ओटीपी से करें वैरिफाई

3- ओटीपी से करें वैरिफाई

क्लिक करते ही आपके पास एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा, जिसे उसे पेज पर नीचे दिए गए ओटीपी वाले बॉक्स में लिखें। इसके बाद वेरिफाई (VARIFY) पर क्लिक करें।

4- बायोमीट्रिक लॉकिंग को करें सक्रिय

4- बायोमीट्रिक लॉकिंग को करें सक्रिय

इसके बाद खुलने वाले पेज पर बायोमीट्रिक लॉकिंग को सक्रिय करने के लिए सिक्योरिटी कोड को बॉक्स में लिखें और इनेबल (ENABLE) पर क्लिक करें। आपके आधार कार्ड पर बायोमीट्रिक लॉकिंग इनेबल हो जाएगी और फिर कोई भी आपका बायोमीट्रिक डेटा इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। ये भी पढ़ें- डरने की जरूरत नहीं, सुरक्षित है आधार कार्ड के लिए दिया आपका डाटा

5- कैसे करें दोबारा अनलॉक?

5- कैसे करें दोबारा अनलॉक?

जब आपको अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके कोई वेरिफिकेशन करानी हो तो आप अपना आधार बायोमीट्रिक डेटा अनलॉक कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपके आधार का बायोमीट्रिक डेटा सिर्फ 20 मिनट के लिए अनलॉक होगा फिर दोबारा लॉक हो जाएगा। इसके लिए स्टेप-1, 2 और स्टेप-3 को पूरा करना होगा, जिसके बाद स्टेप-4 पर आपको अनलॉक (UNLOCK) पर क्लिक करना होगा।

6- ऐसे कर सकते हैं हमेशा के लिए अनलॉक

6- ऐसे कर सकते हैं हमेशा के लिए अनलॉक

अगर आप अपने आधार कार्ड के बायोमीट्रिक डेटा को स्थायी रूप से अनलॉक करना चाहते हैं तो फिर डिसएबल पर क्लिक करें। इस तरह आपका आधार बायोमीट्रिक डेटा हमेशा के लिए अनलॉक हो जाएगा, जब तक कि आप उसे दोबारा लॉक ना कर दें। इसके लिए स्टेप-1, स्पेट- 2 और स्टेप-3 को पूरा करना होगा, जिसके बाद स्टेप-4 पर आपको डिसएबल (DISABLE) पर क्लिक करना होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+