जानें कैसे पा सकते हैं जियो के 3300 रुपए का सरप्राइज कैशबैक, ये है तरीका

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक बार फिर से कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो यूजर्स अगर 399 या उससे अधिक का रि चार्ज करवाते हैं तो उन्हें 3300 रुपए तक कैशबैक जीतने का मौका मिलेगा। रिलायंस का ये ऑफर 26 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। इस ऑफर को लेने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि आप इस ऑफर का फायदा कैसे उठा सकते हैं और इस ऑफर में आपको क्या-क्या मिल रहा है।

जियो का सरप्राइज कैशबैक ऑफर

जियो का सरप्राइज कैशबैक ऑफर

जियो ने अपने यूजर्स के लिए सरप्राइज कैशबैक ऑफर पेश किया है। जिसमें 399 या उससे अधिक के रिचार्ज पर 3300 रुपए का कैशबैक मिलता है। इस कैशबैक में 400 रुपए मायजियो कैशबैक वाउचर के तौर पर, 300 रुपए वॉलेट में और 2600 रुपए अलग-अलग ई-कॉमर्स कंपनियों के डिस्काउंट वाउचर के कूपन के तौर पर मिलता है।

कैसे उठाएं फायदा

कैसे उठाएं फायदा

आपको बता दें कि जिय़ो का ये ऑफर खास तौर पर प्राइम कस्टमर के लिए है। यानी जिन यूजर्स ने प्राइम मैंबरशिप ली है, केवल वहीं इस ऑफर को पा सकेंगे, बाकी के यूजर्स के लिए ये ऑफर वैध नहीं होगा। वहीं इस ऑफर का फायदा 26 दिसंबर से 15 जनवरी 2018 मिलेगा।

 जियो कैशबैक पाने का तरीका

जियो कैशबैक पाने का तरीका

जियो कैशबैक ऑफर पाने के लिए आपको मायजियो एप में जाना होगा। वहीं माय रिचार्ज सलेक्ट करें। रिचार्ज ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट खुल जाएगी। आप उस लिस्ट में से 399 या उससे अधिक का कोई भी प्लान चुन सकते है। 399 या उससे अधिक का प्लान चुनने पर ही आपको ये ऑफर मिल सकता है।

 जियो कैशबैक ऑफर के फायदे

जियो कैशबैक ऑफर के फायदे

एक बार रिचार्ज करवाने के बाद आप मायजियो एप में जाकर माय वाउचर को सलेक्ट करें। रिचार्ज के बाद आपको वहां 50 रुपए के 8 रिचार्ज वाउचर मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल आप अगले 8 महीनों तक रिचार्ज में एक-एक कर कर सकते हैं। हर बार रिचार्ज में आपको 50 रुपए की छूट मिलेगी।

 शॉपिंग वाउचर

शॉपिंग वाउचर

वहीं आपको 2600 रुपए का शॉपिंग वाउचर मिलेगा। जिसके इस्तेमाल आप जियो के पार्टनर्स वॉलेट के साथ शॉपिंग के दौरान कर सकते हैं। इन वाउचर का इस्तेमाल आप जूमकार पर 20 फीसदी डिस्काउंट, OYO से होटल बुकिंग पर 30 फीसदी डिस्काउंट, पेटीएम मॉल पर इलेक्ट्रोनिक्स की 10000 की शॉपिंग पर 2000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते है। वहीं बिग बास्केट से 600 की शॉपिंग पर 20 फीसदी की छूट, जियोनी से 1500 की खरीददारी पर 300 का कैशबैक, यात्रा डॉट कॉम से टिकट लेने पर 1000 की छूट पा सकते है।

 कैसे करें क्लेम

कैसे करें क्लेम

जियो के कैशबैक ऑफर चुनने के बाद आपको जियो वाउचर में 400 रुपए का कैशबैक मिलता है। आप मायजियो एप में जाकर माय डियो वाउचर को सलेक्टर कर इसे देक सकते है। आप इस कैशबैक का इस्तेमाल एमेजॉन पे, पेटीएम, मोबीविक्स, फोनपे, भीम और फ्रीचार्ज में पा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+