हिंडनबर्ग के बाद OCCRP ने दिया झटका, अडानी ग्रुप के शेयर हुए धड़ाम
अडानी ग्रुप को लेकर आज एक एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमे दावा किया गया है कि कंपनी ने मॉरीशस में अपनी कंपनी के पार्टनर के जरिए अपनी ही कंपनी में गुपचुप तरीके से शेयर्स को खरीदा था। अहम बात यह है कि कंपनी को लेकर यह रिपोर्ट आज आई है लेकिन कंपनी के शेयर में भारी बिकवाली कल से ही देखने को मिल रही है।
बुधवार को ईडी की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि तकरीबन एक दर्जन कंपनियों ने अडानी ग्रुप के शेयर्स में शॉर्ट सेलिंग करके तगड़ा मुनाफा कमाया था। रिपोर्ट की मानें तो हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद इन कंपनियों ने यह कमाई की है।

आज की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सभी शेयर शुरुआत से ही रेड जोन में खुले। अडानी पावर के शेयर में 3 फीसदी की गिरावट, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 3.3 फीसदी की गिरावट, अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर में 2.50 फीसदी की गिरावट, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस के शेयर में 2.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
दोपहर 11.30 बजे अडानी ग्रीन के शेयर में 3.72 फीसदी की गिरावट, अडानी टोटल के शेयर में 1.87 फीसदी की गिरावट, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 2.05 फीसदी की गिरावट, अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर में 2.47 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
ओसीसीआरपी की रिपोर्ट को अडानी ग्रुप ने सिरे से खारिज किया है। ग्रुप का कहना है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को फिर से जीवित करने की यह कठोर कोशिश है। इन आरोपों को निराधार बताया है। कंपनी ने कहा कि एक दशक पुरानी रिपोर्ट को आधार बनाकर ये आरोप लगाए हैं।
इससे पहले जनवरी माह में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमे आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप ने स्टॉक के दाम में मैनुपुलेशन किया है और अकाउंटिंग में गड़बड़ी की है।
जिसके बाद कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में 10 कंपनियां अडानी पॉवर, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल ग्रीन, एसीसी, अंबुजा सीमेंट, एनडीटीवी लिस्टेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications