SBI, पीएनबी के बाद अब HDFC ने सस्ता किया होम लोन, जानें ब्याज की नई दरें

SBI, पीएनबी के बाद अब HDFC ने सस्ता किया होम लोन, जानें ब्याज की नई दरें

नई दिल्ली, 21 सितंबर। त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। दुर्गापूजा, दिवाली में लोग नए घर खरीदने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी इस दशहरा, दिवाली पर घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी होम लोन ब्याज दरों में गिरावट की है।

 सस्ता हुआ लोन

सस्ता हुआ लोन

निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने त्योहारों को देखते हुए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि को सस्ता कर दिया है। बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती के साथ-साथ कई नए ऑफर्स लॉन्च किए हैं। HDFC बैंक ने लोन की ब्याज दरों को घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया है। आप बैंक के इस स्पशेल ऑफर के साथ 6.70 फीसदी की शुरुआती दर से होम लोन ले सकते हैं। आपको बता दें कि ये ऑफर सिर्फ नया लोन अप्लाई करने वाले ग्राहकों पर ही लागू होगा। वर्तमान में यहां एचडीएफसी के होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 6.75 फीसदी है, उसे अब घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया गया है।

 31 अक्टूबर तक ऑफर

31 अक्टूबर तक ऑफर

बैंक ने कहा हैं बैंक का ये ऑफर सिर्फ नए कर्जधारकों पर ही लागू होगा। बैंक ने इस ऑफर के तहत नया लोन लने वालों को कम दरों पर होम लोन मिलेगा। आपको बता दें कि होम लोन की ब्याज दर लोन की राशि, लोन धारक के क्रेडिट स्कोर , लोन के टेन्योर पर निर्भर करता है। आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा, ब्याज की दर भी उतनी बेहतर होगी। बैंक के इस ऑफर का लाभ आप 31 अक्टूबर तक उठा सकते हैं।

 इन बैंकों ने भी घटाई ब्याज दर

इन बैंकों ने भी घटाई ब्याज दर

आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक से पहले कई बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई ने भी बैंक की ब्याज दर में कटौती की है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने यहां कर्ज को सस्ता कर दिया है।

IRCTC: भारतीय रेलवे बंद करने जा रही है ये दो सर्विस, यात्रियों पर होगा इसका असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+