HDFC बैंक कस्टमर्स नहीं कर पा रहे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के इस्तेमाल, बैंक ने बताई वजह
नई दिल्ली। निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक( HDFC Bank) ने खाताधारकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के इस्तेमाल में परेशानी आ रही है। मंगलवार शाम को बैंक के ग्राहक डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ग्राहकों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडियो पर देना शुरू कर दिया। बैंक खाताधारकों की परेशानी को देखते हुए बैंक ने ग्राहकों से इस असुविधा के लिए माफी मांगी।

HDFC बैंक के ग्राहकों के परेशानी
देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र क बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग इस्तेमाल में परेशानी आ रही है। बैंक के ग्राहक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसे डिजिटल बैंकिंग साधनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग के इस्तेमाल में आई इस परेशानी की शिकायत ग्राहकों ने ट्विटर पर करनी शुरू कर दी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर संदेशों के बाढ़ गए हैं। लोगों ने तरह-तरह के मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया।
यूजर्स की शिकायत के बाद एचडीएफसी बैंक ने भी ट्विट कर इस समस्या के बारे में जानकारी दी और बताया कि तकनीकी खामियों के चलते ये परेशानी सामन आई है। बैंक की टेक्निकल टीम इसे ठीक करने में जुट गई है। बैंक ने जानकारी दी कि तकनीकी समस्या के चलते बैंक के कुछ ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। बैंक ने कहा कि कुछ उपभोक्ताओं को नेट और मोबाइल बैंकिंग में दिक्कत आ रही है। बैंक की ओर से इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। बैंक ने इस परेशानी के लिए खेद जताया और लोगों को थोड़ी देर बाद ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications