GST: अक्टूबर में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा GST राजस्व संग्रह, 1.72 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन
GST Collection October 2023: अप्रैल 2023 के बाद दूसरी बार जीएसटी कलेक्शन सबसे ज्यादा हुआ है। अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह (GST Revenue Collection) 1.72 लाख करोड़ रुपए के साथ अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे अधिक है।
वित्त मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक सालाना आधार पर जीएसटी राजस्व संग्रह में 13 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इससे पहले अप्रैल 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा था।

अक्टूबर 2022 में संग्रहित 1.52 लाख करोड़ रुपए की तुलना में यह कलेक्शन 13 फीसदी ज्यादा है। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब ₹1.66 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2023 के महीने में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,72,003 करोड़ रुपए है। इसमें से ₹30062 करोड़ सीजीएसटी है। वहीं, ₹38171 करोड़ एसजीएसटी है। इसके अलावा ₹91315 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र ₹ 42,127 करोड़ सहित) आईजीएसटी है। वहीं, 12456 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) उपकर है।
वहीं केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 36,614 करोड़ रुपए का निपटान किया है।

अक्टूबर 2023 महीने के लिए सकल जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 13% अधिक है। महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व भी पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 13% अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपए और पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11% अधिक है।
ऊपर दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद के जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications