GST काउंसिल बैठक: कैफीन पेय पदार्थों पर जीएसटी 18% से बढ़ाकर 28%, ईंधन पर घटा जीएसटी

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री ने बैठक के दौरान लिए गए अहम फैसलों को लेकर चर्चा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में गोवा में हुए जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक में लिए गए फैसले को लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैफीन वाले पेय पदार्थों पर जीएसटी 18% से बढ़ाकर 28% करने का फैसला लिया गया है।

 GST rate on slide fasteners has been reduced , Finance Minister Nirmala Sitharaman after meeting of 37th GST Council
इसके अलावा कैफीन पेय पदार्थों से बने पेय पर जीएसटी के साथ 12% कंपेनसेशन सेस भी लगेगा। उन्होंने बताया कि कीमती स्टोन की पॉलिश और कटिंग पर जीएसटी घटाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा की काउंसिल ने बैठक में तय किया है कि स्लाइड फास्टनर्स (जिप) पर जीएसटी 18% से घटाकर 12% किया जाएगा। जबकि समुद्री ईंधन पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 10-13 लोगों की क्षमता वाले पेट्रोल वाहनों पर कंपेनसेशन सेस में 3% की कटौती की गई है। जबकि डिफेंस से जुड़ी विशेष वस्तुओं के आयात पर जीएसटी छूट दिए जाने का फैसला किया है। वहीं रेलवे वैगन, कोच पर जीएसटी 5% से बढ़ाकर 12% करने का फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा की जीएसटी काउंसिल ने पॉलीथीन बैग पर 12% जीएसटी लगाने का फैसला किया है। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में अंडर-17 वूमंस फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए फीफा और अन्य संस्थाओं को सप्लाई पर जीएसटी से छूट मिलेगी । उन्होंने कहा कि 1000 रुपए तक टैरिफ वाले होटल रूम के रेंट पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। जबकि 1000 रुपए से 7500 रुपए तक टैरिफ वाले कमरे पर 12% टैक्स लगेगा। वहीं 7500 रुपए से ज्याटा टैरिफ वाले होटल रूम के रेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+