कोरोना लॉकडाउन के बाद 8 महीने में पहली बार GST कलेक्शन हो सकता है एक लाख करोड़ के पार

कोरोना लॉकडाउन के बाद 8 महीने में पहली बार GST कलेक्शन हो सकता है एक लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के आठ महीने में पहली बार माल एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। जीएसटी से जुड़े अधिकारियों ने यह अनुमान लगाया है कि अक्टूबर में इस बार जीएसटी कलेक्श (GST collections) एक लाख करोड़ से ज्यादा हो सकता है। जीएसटी को आर्थिक स्वास्थ्य का बैरोमीटर माना जाता है।

GST collections

कैसे बढ़ेगा GST कलेक्शन

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी कलेक्शन (GST revenue) उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने अक्टूबर में जीएसटी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि इस महीने जीएसटी संग्रह बेहतर हो सकता है क्योंकि देश में लॉकडाउन खुलने के बाद आर्थिक गतिविधि में तेजी आई और त्योहारी सीजन में घरेलू खपत भी बढ़ी है। बाजार में भी तेजी आई है, जिसका असर जीएसटी कलेक्शन पर दिखेगा। अधिकारियों ने ये जानकारी नाम ना छापने की शर्त पर दी है।

सरकार के लिए राहत की खबर

अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी रिटर्न फाइल करने से अक्टूबर में कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। अधिकारियों ने बताया, इसकी फाइलिंग करदाता जीएसटी फॉर्म नंबर 3 बी (जीएसटीआर -3 बी) के माध्यम से करेंगे। सितंबर महीने की रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले साल के इसी साल के मुकाबले 4 अक्टूबर को 485,000 की तुलना में 1.1 मिलियन से अधिक जीएसटीआर -3 बी रिटर्न दाखिल किए गए थे।

जीएसटी कलेक्शन में इस वक्त उछाला आता है तो ये सरकार के लिए यह राहत वाली खबर होगी...क्योंकि इस वित्त वर्ष में सरकार राज्यों की 2.35 लाख रुपये की जीएसटी भारपाई के लिए सरकार 1.1 लाख करोड़ रुपये उधार ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+