GST Collection: जून में 1.61 लाख करोड़ से अधिक राजस्व, सालाना 12 फीसद की ग्रोथ
GST Collection: वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी की शुरुआत के बाद राजस्व लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, चौथी बार सकल जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। लगातार 16 महीनों तक 1.4 लाख करोड़ जीएसटी राजस्व आया है।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी की शुरुआत के बाद से 7वीं बार 1.5 लाख करोड़ सकल राजस्व आया है। वित्त वर्ष 2021-22 के बारे में सरकार ने कहा, पहली तिमाही में औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.10 लाख करोड़ रहा।

अगले फाइनांशियल ईयर यानी 2022-23 में महीने में एवरेज ग्रॉस जीएसटी 1.51 लाख करोड़ है रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यही औसत बढ़कर 1.69 लाख करोड़ तक पहुंच गया। जून, 2023 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व ₹1,61,497 करोड़ रहा, जिसमें से केंद्र सरकार का अंश यानी सीजीएसटी ₹31,013 करोड़ रहा।
राज्यों की जीएसटी के बारे में वित्त मंत्रालय ने बताया कि एसजीएसटी ₹38,292 करोड़ रहा। एकीकृत माल और सेवा टैक्स यानी आईजीएसटी है ₹80,292 करोड़ रुपये रहा। इसमें माल के आयात पर एकत्र 39,035 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, उपकर ₹11,900 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र 1,028 करोड़ रुपये सहित रहा। केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को ₹36,224 करोड़ और एसजीएसटी में ₹30269 करोड़ का निपटान किया।
नियमित निपटान के बाद जून 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिए ₹67,237 करोड़ और SGST के लिए ₹68,561 करोड़ रहा।












Click it and Unblock the Notifications