NRI के लिए स्पेशल डिपॉजिट स्कीम लाने की तैयारी में सरकार, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार गिरने से परेशान सरकार ने अब रुपए की स्थिति में सुधार का काम शुरू कर दिया है। सरकार ने देश में डॉलर की आवक को बढ़ाने के लिए योजना तैयार कर ली है। सरकार रुपए की सेहत को सुधारने के लिए भारत सरकार अप्रवासी भारतीयों (एनआईआई) के लिए स्पेशल डिपॉजिट स्कीम शुरू करने की योजना बनाने में जुटी है। एनआरआई के लिए स्पेशल डिपॉजिट स्कीम जाने पर विचार कर रही है ताकि डॉलर की आवक को बढ़ाया जा सके।

रुपए की सेहत सुधारने में जुटी सरकार
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने न्यूज राइज का हवाला देते हुए लिखा है कि सरकार एनआरआई के लिए स्पेशल स्कीम की तैयारी कर ली है। हालांकि इस योजना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार एफसीएनआर डिपॉजिट, सॉवरेन बॉन्ड्स और अन्य माध्यमों के जरिए विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने का काम करेगी।
क्यों आई नई स्कीम लाने जरूरत ?
गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट का दौर जारी है। रुपए में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 73 के स्तर को पार कर गया। एक तरफ गिरता रुपया और दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमत में जारी उछाल को लेकर सरकार चिंतिंत हैं। ऐसे में सरकार देश में डॉलर के आवक को बढ़ाना चाहती है। ताकि रुपए को सहारा मिले।












Click it and Unblock the Notifications