सरकार ने बंद की आरबीआई की 7.75 प्रतिशत बचत बॉन्ड स्कीम, आज है निवेश का आखिरी मौका

नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 7.75 फीसदी ब्‍याज वाले सेविंग्‍स (टैक्‍सेबल) बॉन्ड को खत्म करने का फैसला लिया है। ये स्कीम आज बंद हो जाएगी, यानी गुरुवार को इसमें निवेश का आखिरी मौका है। 29 मई से ये बॉन्‍ड निवेश के लिए उपलब्‍ध नहीं होंगे। बताया गया है कि घटती ब्याज दरों को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। इन बॉन्‍ड को सामान्य तौर पर आरबीआई बॉन्‍ड और भारत सरकार के बॉन्‍ड के नाम से जानते हैं।

आरबीआई ने जारी की है अधिसूचना

आरबीआई ने जारी की है अधिसूचना

रिजर्व बैंक की बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, 7.75 फीसदी वाले सेविंग्‍स (टैक्‍सेबल) बॉन्‍ड, 2018 गुरुवार, 28 मई 2020 को बैंकों का कार्यसमय (वर्किंग टाइम) खत्म होने के बाद निवेश के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। प्रवासी भारतीय इन बॉन्‍ड में निवेश के पात्र नहीं हैं। बॉन्ड में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इस बॉन्ड में 7.75 फीसद रिटर्न मिलता है आरबीआई ने इस बॉन्ड को जारी करने की शुरुआत 10 जनवरी 2018 को की थी।

मिलने वाले ब्याज पर लगता है टैक्‍स

मिलने वाले ब्याज पर लगता है टैक्‍स

इन बॉन्‍ड में मिलने वाले ब्याज पर टैक्‍स लगता है। बॉन्‍ड में 100 रुपए के अंकित मूल्य पर निवेश होता है और न्यूनतम निवेश सीमा एक हजार रुपए है। ये बॉन्‍ड सात साल की अवधि के होते हैं। कर्ज पर ब्याज दरों में लगातार कटौती की जा रही है। इसलिए ये बॉन्ड निवेशको को आकर्षित करते हैं। ऐसे में इनका बंद हो जाना निवेशकों के लिए झटके की तरह देखा जा रहा है।

इसलिए हैं निवेशकों की पसंद

इसलिए हैं निवेशकों की पसंद

खासतौर से खुदरा निवेशकों के बीच इन बॉन्‍ड को काफी पसंद किया जाता है। इसकी वजह ये है कि इन बॉन्‍ड में निवेश करने वाले अपनी मूल राशि की सुरक्षा के साथ नियमित आय को ध्यान में रखते हुए निवेश करते हैं। इन बॉन्‍ड में बैंक के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट और निवेश के अन्‍य साधनों की तुलना में इनका ब्‍याज ज्‍यादा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+