महंगाई से परेशान लोग,3 साल के उच्चतम स्तर पर मुद्रास्फीति दर, खुदरा महंगाई दर 5.54% पर पहुंची

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से प्याज, टमाटर समेत खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल की वजह से लोग महंगाई से परेशान है। महंगाई का असर है कि मुद्रास्फीति पिछले 3 सालों से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। खुदरा महंगाई दर की बात करें तो नवंबर में ये बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई, जबकि पिछले महीने अक्टूबर में यह 4.62% थी।

Government of India: Retail inflation increases to 5.54% in November from 4.62% in October.
महंगाई दर में बढ़ोतरी के पीछे की बड़ी वजह खाद्य प्रदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी है। नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54% पर पहुंच गई, जो तीन सालों में सबसे अधिक है। गुरुवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 10.01 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं अक्टूबर में यह 7.89 प्रतिशत और साल 2018 में इसी महीने में 2.61 प्रतिशत थी।

बिजली, खनन और विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर महीने में 3.8 प्रतिशत घट गया। आंकड़े के अनुसार बिजली उत्पादन में अक्टूबर 2019 में तीव्र 12.2 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं पिछले साल नवंबर में इसमें 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। खनन उत्पादन में इस बार 8% की गिरावट आई, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में इसमें 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+