अमीरों को नहीं मिलेगी एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी!
नई दिल्ली। एलपीजी सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को मोदी सरकार अब अमीरों से छीनने वाली है। केंद्र सरकार जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है कि जिन लोगों की सालाना आय 10 लाख से ज्यादा है उन्हें एलपीजी पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

सूत्रों की माने तो वित्त मंत्रालय ने पीएमओ को प्रस्ताव भेजा है जिसमे उन लोगों को सब्सिडी नहीं दिये जाने का सुझाव है जिनकी वार्षिक आय 10 लाख से ज्यादा है। वित्त मंत्रालय ने एक और विकल्प भी पीएमओ को भेजा कि अगर 10 लाख वार्षिक आय वालों की सब्सिडी पर रोक नहीं लगायी जा सकती है तो 20 लाख सालाना आय वालों से सब्सिडी वापस ली जा सकती है।
अगर केंद्र सरकार यह कदम उठाती है तो पेट्रोलियम मंत्रालय को 10 लाख की आमदनी में आने वाले 20 लाख परिवार हैं जबकि 20 लाख की आमदनी वाले 8 लाख परिवार हैं इस लिहाज से सरकार को एक बड़ा वित्तीय लाभ इस योजना के जरिए हो सकता है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहले भी अपने एक बयान में कहा था कि अमीरों को खुद से ही एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ देना चाहिए। जेटली की इस अपील के बाद कई लोगों ने गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ दिया था यहां तक कि जेटली सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने खुद सब्सिडी छोड़ने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications