जेट फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, 14 % से घटाकर 11% किया गया
नई दिल्ली। सरकार ने जेट फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। सरकार ने एविएशन इंडस्ट्री को राहत देते हुए कहा है कि जेट फ्यूल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। केंद्र सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 14 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 3 प्रतिशत की कटौती करके एविएशन इंडस्ट्री को राहत दी है। ये छूट आज रात यानी 11 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।

गौरतलब है कि सरकार ने रुपए में गिरावट को स्थिर करने और चालू खाता घाटे के चलते जांच के चलते सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में जेट ईंधन सहित 19 वस्तुओं पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। सरकार ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल के बढ़ती कीमत को लगाम लगाने के लिए वैट में कटौती की। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी पर कटौती कर राहत दी है।












Click it and Unblock the Notifications