हवाई जहाज के तेलों के दाम 8.5 फीसदी बढ़े, महंगी हो सकती है हवाई यात्रा
नई दिल्ली, 01 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट को पेश किया। इससे पहले सरकार ने एविएशन ट्रिब्यून फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एयर फ्यूल के दाम में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। एटीएफ के दाम में 6743/केएल की बढ़ोतरी की गई है इसके बाद से अब एटीएफ के दाम 86308.16/केएल हो गया है। नए दाम आज से ही प्रभावी हो गए हैं। एयर फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी के बाद माना जा रहा है कि एयर टिकटों की कीमतें भी बढ़ सकती है। हालांकि अभी तक इस बाबत एयरलाइंस की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है।

Recommended Video
हालांकि अच्छी बात यह है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले तीन महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने एटीएफ के दाम में 6743,24 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है जिसके बाद दिल्ली में एटीएफ के दाम 86038.16 प्रति किलो लीटर हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि यह अबतक का एटीएफ का सर्वाधिक दाम है। इससे पहले अगस्त 2008 में एटीएफ के दाम 71028.26 रुपए प्रति लीटर हुआ था। उस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 147 रुपए प्रति डॉलर थी, मंगलवार को कच्चे तेल के दाम 91.21 रुपए प्रति बैरल हैं।
बता दें कि एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी से एयरलाइंस कंपनियों की बैलेंस शीट पर दबाव पड़ेगा। पिछले एक महीने में यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले एक जवरी को 2039.63 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 16 जनवरी को 3232.87 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद एटीएफ के दाम 79294.91 रुपए प्रति लोटर हो गए थे। आपको बता दें कि एटीएफ के दाम में हर महीने की 1 और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications