दुनियाभर के Google कर्मचारियों की हुई चांदी, नए साल पर कर्मचारियों को मिलेगा लाखों का नकद बोनस

नई दिल्ली, 09 दिसंबर। दुनिया के सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों की इस महीने 'चांदी' होने वाली है। गूगल जैसी कंपनी में काम करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन यह चाहत और तब बढ़ जाती है जब कंपनी अपने कर्मचारियों को मोटा बोनस देने का ऐलान करती है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल ने दुनियाभर में अपने प्रत्येक कर्मचारी को 1.21 लाख रुपए नकद बोनस देने की घोषणा की है।

गूगल ने अपनी एंप्लाईज को दिया बड़ा गिफ्ट

गूगल ने अपनी एंप्लाईज को दिया बड़ा गिफ्ट

गूगल ने यह ऐलान नए साल के अवसर को देखते हुए किया है। सिर्फ अपने स्थायी कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि कंपनी अपने इंटर्न्स को भी अतिरिक्त बोनस देगी। कंपनी के इस ऐलान से गूगल कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि गूगल ने ऐसे समय यह ऐलान किया है जब कंपनी ने कोरोना वायरस के चलते अपने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को अनिश्चित समय तक जारी रखने का फैसला किया है।

नए साल का गिफ्ट

नए साल का गिफ्ट

फिलहाल ज्यादातर गूगल के कर्मचारी अपने घरों से ही काम कर रहे हैं, गिने-चुने वर्कर्स ही ऑफिस जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक दुनियभर में कर्मचारियों के एकमुश्त 1600 अमेरिकी डॉलर यानी 1.21 लाख रुपए का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। गूगलकर्मियों को उनका यह बोनस इसी महीने मिल जाएगा। यह बोनस सिर्फ एंप्लाईज को नहीं बल्कि कंपनी के एक्सटेंडे वर्कफोर्स और इंटर्न्स को भी मिलेगा।

नकद बोनस देगा गूगल

नकद बोनस देगा गूगल

अगर आप भी गूगल के कर्मचारी या फिर इंटर्न हैं तो यह जानकर जरूर आपको खुशी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने कर्मचारियों को यह बोनस वन टाइम कैश यानी नकद देने वाला है। अमेरिका के अलावा अन्य देशों को 1600 अमेरिकी डॉलर के बराबर बोनस दिया जाएगा, जो किसी भी कर्मचारी के देश में करंसी के मुताबिक उसे बोनस मिलेगा। गूगल से मिलने वाला यह बोनस उसकी हर वर्क कल्चर के कर्मचारियों को मिलेगा।

कोरोना काल में कंपनी ने दिए कई बेनेफिट्स

कोरोना काल में कंपनी ने दिए कई बेनेफिट्स

गौरलतब है कि गूगल हमेशा अपने कर्मचारियों के लिए कुछ न कुछ गुड न्यूज देता रहता है। कोरोना वायरस संकट के बीच भी एंप्लाईज को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए गूगल ने 500 अमेरिकी डॉलर (37.74 हजार रुपए) का वेलबीइंग कैश दिया था। इसके अलावा कंपनी की तरफ से कई बेनेफिट्स दिए गए थे। बता दें कि पिछले सप्ताह गूगल ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए फिर से ऑफिस खोलने के अपने विचार को अनिश्चित समय तक के लिए स्थिगित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को गूगल से बड़ा झटका, अब नहीं चलेगा यूट्यूब, जीमेल, गूगल मैप और प्ले स्टोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+